फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster Geeta Tiwari and her partner Jasu arrested in gorakhpur

गोरखपुर की महिला गैंगस्टर व उसका साथी गिरफ्तार, जन्मदिन पार्टी में दो युवकों को मारी गई थी गोली

Mon, 02 Nov 2020 12:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Nov 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Gangster Geeta Tiwari and her partner Jasu arrested in gorakhpur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जन्मदिन पार्टी में दो युवकों को गोली मारे जाने की घटना की मुख्य आरोपी गैंगस्टर गीता तिवारी व उसके साथी जस्सू जायसवाल को तिवारीपुर पुलिस ने रविवार को डोमिनगढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जस्सू के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

 
घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी गोरखनाथ के लच्छीपुर निवासी सिरिंस सोनकर, देवरिया केकोतवाली के राघोनगर निवासी रॉकी उर्फ अश्वनी व तिवारीपुर के अंधियारीबाग निवासी छोटू कुरैशी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने तीनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जितने आरोपी हैं, उनमें से ज्यादातर पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ व पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली वीपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइंस में पत्रकार वार्ता भी की। पुलिस अफसरों ने बताया कि तिवारीपुर इलाके के सूर्य विहार कॉलोनी निवासी गैंगस्टर गीता तिवारी व उसकी बेटी का घर आमने-सामने है। शुक्रवार की रात गैंगस्टर के घर नतिनी की जन्मदिन पार्टी थी। पार्टी में कई आपराधिक छवि के लोग भी शामिल थे। इसमें शाहपुर के राप्तीनगर निवासी जस्सू जायसवाल, सिरिंस सोनकर, अश्वनी उर्फ रॉकी, छोटू कुरैशी के अलावा नीतिश सिंह व मोहम्मद आमिर मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के दौरान ही आमिर व नीतिश को गोली मार दी गई थी। इसके बावजूद गीता ने पुलिस को सूचना नहीं दी। जस्सू के साथ मिलकर घायलों को पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां भर्ती न करने पर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से गुलरिहा पुलिस को सूचना मिली।

जस्सू पर 12 तो गीता पर दर्ज हैं छह केस

पुलिस के अनुसार, दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने नीतिश के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, नीतिश के पिता ने जस्सू से पुरानी रंजिश की बात बताई है। वहीं, गैंगस्टर गीता का कहना है कि गोली शराब के नशे में अचानक चली थी।

पुलिस के अनुसार, जस्सू पर वर्ष 2012 से अब तक शाहपुर, कैंट, तिवारीपुर थाने और अंबेडकरनगर के टांडा में हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, सेवन सीएलए के आरोप में 12 केस दर्ज हैं। गीता तिवारी पर कोतवाली, गोरखनाथ और तिवारीपुर थाने में वर्ष 2019 से अब तक चार केस दर्ज हैं। गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई में वह जेल भी गई थी। जमानत मिलने के बाद गीता के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे फिर गिरफ्तार करके जेल भिजवाया था। बीते 20 अक्तूबर को ही गीता जमानत पर बाहर आई थी। ईद उल मिलादुन्नबी का फायदा उठाकर गीता ने जन्मदिन की पार्टी की और अपराधियों को जुटाया, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लग सकी।
 
सिरिंस भी कई गंभीर घटनाओं को दे चुका है अंजाम
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी सिरिंस के खिलाफ वर्ष 2013 से अब तक लूट, हत्या, गैंगस्टर के आरोप में कैंट व तिवारीपुर इलाके में छह केस दर्ज हैं। सिरिंस ने बलदेव प्लाजा में फायरिंग करके लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसी तरह छोटू कुरैशी पर कोतवाली व तिवारीपुर थाने में दो केस दर्ज हैं। अश्वनी उर्फ रॉकी पर हत्या समेत अन्य आरोपों में गोरखनाथ व तिवारीपुर थाने में तीन केस दर्ज हैं।

आमिर को नीतिश ले गया था जन्मदिन पार्टी में

पुलिस अफसरों के अनुसार, घायल आमिर का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वह अपने मित्र नीतिश के साथ गीता के घर गया था। नीतिश का आपराधिक इतिहास है। वर्ष 2012 व 2014 में वह जेल गया था। पुलिस के अनुसार, आमिर कोतवाली इलाके में बॉक्स बनाता है। जस्सू व गीता थाने के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल थे। इधर, अपराध में सक्रिय न रहने से उनका नाम सूची से हटाया गया था।

दोनों घायल अब खतरे से बाहर
पुलिस के अनुसार, जन्मदिन पार्टी में गोली लगने से घायल दोनों युवक अब खतरे से बाहर हैं। इंस्पेक्टर तिवारीपुर मनोज राय ने बताया कि घायल नीतिश को पीठ में गोली लगी थी। जिसके बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया था। रविवार को डॉक्टरों ने आपरेशन कर गोली निकाल दी। वहीं मोहम्मद आमिर को पैर में गोली लगी थी। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। वह भी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed