फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Gangster charge against Akshay and Ajay accused of fraud dismissed

Gorakhpur News: जालसाजी के आरोपी अक्षय व अजय पर लगा गैंगस्टर खारिज, गिरोह बनाकर जमीन के धंधे में आए थे

Sat, 13 Jul 2024 12:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Jul 2024 12:54 PM IST
सार

कैंट पुलिस ने जमीन की जालसाजी कर रुपये हड़पने के आरोप में अक्षय मिश्रा और अजय कुमार श्रीवास्तव पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया था। तीन महीने के अंदर ही कोर्ट ने गैंगस्टर के केस को खारिज कर दिया है। हाल के कुछ महीनों में गैंगस्टर का केस खारिज होने का यह चौथा मामला सामने आया है। दो मामलों में तो नाबालिग पर गैंगस्टर होने से खारिज कर दिया गया था। साथ ही गोधना देवी पर राजघाट थाने से लगा गैंगस्टर हाल ही में खारिज हुआ है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Gangster charge against Akshay and Ajay accused of fraud dismissed
विक्रम गुर्जर गैंग के दो सदस्य पकड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट पुलिस ने जमीन की जालसाजी कर रुपये हड़पने के आरोप में अक्षय मिश्रा और अजय कुमार श्रीवास्तव पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया था। तीन महीने के अंदर ही कोर्ट ने गैंगस्टर के केस को खारिज कर दिया है। हाल के कुछ महीनों में गैंगस्टर का केस खारिज होने का यह चौथा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दो मामलों में तो नाबालिग पर गैंगस्टर होने से खारिज कर दिया गया था। साथ ही गोधना देवी पर राजघाट थाने से लगा गैंगस्टर हाल ही में खारिज हुआ है।

बता दें कि जालसाजी सहित अन्य ऐसे मामले जिसमें गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया हो, उसमें पुलिस ने गैंग चार्ट बनाकर डीएम से अनुमोदन लेकर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके पीछे की मंशा अपराध से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने की होती है।
विज्ञापन


इसी क्रम में कैंट पुलिस ने 12 अप्रैल को अक्षय कुमार मिश्रा और अजय कुमार श्रीवास्तव पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ती, इससे पहले आरोपियों ने गैंगस्टर निरस्त कराने में सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी, तब अफसरों ने बताया था कि जमीन दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने वाले गैंग का लीडर अक्षय कुमार मिश्रा है। यह रामपुर मलौली खजनी का रहने वाला है। गैंग का सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव निवासी छपरा खुर्द थाना एकौना, देवरिया में रहता है।


यह गैंग पब्लिक से पहले अनुबंध पर जमीन लेता है और फिर आम लोगों को बहला-फुसलाकर जमीन का लालच देकर पैसा हड़प लेने जैसा अपराध करता है। इस गैंग के लोगों का आम पब्लिक में भय और आतंक है, जिसकी वजह से अब इन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई तीन महीने तक भी नहीं टिक पाई। इसकी वजह क्या है इस पर पुलिस अफसरों ने माथा-पच्ची शुरू कर दी है।

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा। इस मामले में जांच कर और कार्रवाई की जाएगी। विवेचक इस मामले की जांच कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed