{"_id":"635620630103b664a40ff129","slug":"gangster-case-on-gang-who-poisoned-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जहरखुरानी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर का केस, पुलिस ने आरोपियों को भेजा था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जहरखुरानी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर का केस, पुलिस ने आरोपियों को भेजा था जेल
Mon, 24 Oct 2022 10:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Oct 2022 10:49 AM IST
सार
कुशीनगर के पड़रौना के रामकोला रोड निवासी मनीष जायसवाल उर्फ निक्कू, अलीनगर निवासी राजेश कुमार गुप्ता, खोराबार के मदरहां निवासी उमेश ओझा, बहरामपुर दक्षिणी निवासी विपिन पासवान पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। मनीष गैंग लीडर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट पुलिस ने जहरखुरानी कर लूट करने वाले गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम की संस्तुति के बाद कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को मार्च में कैंट थाने से जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के पड़रौना के रामकोला रोड निवासी मनीष जायसवाल उर्फ निक्कू, अलीनगर निवासी राजेश कुमार गुप्ता, खोराबार के मदरहां निवासी उमेश ओझा, बहरामपुर दक्षिणी निवासी विपिन पासवान पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। मनीष गैंग लीडर है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी तथा अन्य गंभीर अपराध कारित करते रहते हैं। सामान्यत: इनके विरुद्ध कोई भी व्यक्ति अभियोग दर्ज कराने व गवाही देने से डरता है। यह गिरोह जनपद स्तर पर सक्रिय है।
विज्ञापन