फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster action on top-10 identified thieves of Gorakhpur still thefts happening

Exclusive: पेशेवर जेल में, हर दिन नए चोर गोरखपुर पुलिस के लिए बने सिरदर्द

Tue, 21 Mar 2023 11:31 AM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Mar 2023 11:31 AM IST
सार

एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने कहा कि शौक पूरे करने के लिए युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। इसे लेकर पुलिस भी काम कर ही है। जल्द ही पहली बार अपराध करने वाले युवाओं की काउंसलिंग कराई जाएगी। मैं अपने स्तर से घटना होने के बाद वजह पर काम करा रहा हूं।

विज्ञापन
Gangster action on top-10 identified thieves of Gorakhpur still thefts happening
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हर दिन नए चोर पुलिस के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। चोरी की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जिले के टॉप-10 पेशेवर बदमाशों को जेल में धकेल दिया, लेकिन चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। अब पुलिस भी मान रही है कि वारदात करने वाले पेशेवर नहीं हैं। अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए युवा गलत राह पकड़ रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में आए दिन बाइक चोरी और घरों-दुकानों में चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं, लेकिन पुलिस पर्दाफाश एकाध का ही कर पाती है। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि चोरी की घटनाओं की ओर पुलिस अफसरों का ज्यादा ध्यान नहीं होता है, और ना ही इसे लेकर कहीं हो-हल्ला होता है। इस वजह से पुलिस बड़े आराम से काम करती है। जिस मामले का पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी संज्ञान ले लेता है, उन घटनाओं के पर्दाफाश में पुलिस को समय भी नहीं लगता।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  कार से आए बदमाशों ने पहले खाई थी कचौड़ी-जलेबी, फिर लेकर भाग गए थे कुत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चोरों को पुलिस ने गैंगस्टर के तहत भेजा जेल
पुलिस के रिकॉर्ड में चोरी की वारदात करने वाले बड़े बदमाशों में चौरीचौरा का मुंडेरा बाजार समीउद्दीन उर्फ चुन्नू, सरैया न्यू कॉलोनी निवासी दीपक गौड़, मुंडेरा बाजार निवासी मनीष यादव, भगवानपुर का किशन उर्फ बिट्टू, कैंट का दिव्यनगर निवासी धीरू पासवान, अभिषेक सिंह, चिलुआताल का हरसेवकपुर निवासी अविनाश चौहान और अनिल चौहान शामिल हैं। इन सभी को गैंगस्टर की कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेजा है।
 

चोरी की घटनाओं में पकड़े गए युवा

  • 05 अप्रैल 2022 को पुलिस ने कुशीनगर के करमहिया निवासी अविनाश कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। वह यूनिवर्सिटी का छात्र था। परीक्षा देने के लिए आने वाले छात्रों के वाहनों की डिकी से मोबाइल चोरी करने के मामले में वह पकड़ा गया था।
  • 16 अक्तूबर 2022 को पुलिस ने आईटीआई छात्र हिमांशु साहनी को गिरफ्तार किया था। वह बाइक चोरी में संलिप्त पाया गया। इसके अलावा नशीले पदार्थ की तस्करी में भी वह शामिल मिला।
  • 21 दिसंबर 2022 को पुलिस ने चोरी की 11 बाइकों के साथ छह युवाओं को गिरफ्तार किया। इनमें से बेलघाट का अमन मिश्रा और अभिषेक शुक्ला छात्र थे। यह प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी 28 को खोराबार आवासीय एवं मेडिसिटी योजना की रखेंगे आधारशिला

बीते वर्षों में हुई वाहन चोरी की घटनाएं

वर्ष घटना
2018 909
2019 808
2020 600
2021 609
2022 564



आईजी गोरखपुर जोन जे. रविंद्र गौड़ ने कहा कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए निर्देश दिया जा चुका है। बदमाशों को जेल भेजने पर घटनाएं कम हुई हैं, लेकिन अब भी वारदातें सामने आ रही हैं। इन वारदातों में युवाओं की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस को गहन जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है, ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।
                                                                                             
 

भौतिक उपलब्धियों को लक्ष्य मान रहे युवा

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्री दीपेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि व्यक्ति और समाज के बीच गहरा संबंध हो तो वह स्वाभाविक रूप से सामाजिक नियमों के अनुसार व्यवहार करता है। परंतु वर्तमान समय में विकसित समाज में भौतिक उपलब्धियों को जीवन का प्रमुख लक्ष्य माना जा रहा है।

आधुनिक समाज में परंपरागत मूल्य प्रभावी नहीं रह जाते तथा वैकल्पिक सामाजिक मूल्य, मानदंड विकसित नहीं हो पाते हैं, ऐसे में मानदंड हीनता की स्थिति उत्पन्न होती है और सामाजिक विचलन (समाज के विरुद्ध व्यवहार) उत्पन्न होता है। युवाओं को अपराध की ओर उन्मुख होने से रोकने के लिए अभिभावकों को बच्चों से संवाद बनाए रखना चाहिए। बचपन से उनमें ऐसी आदत डालें कि वे आपसे हर बात साझा करें।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में किन्नरों ने किया अर्धनग्न होकर हंगामा, हाईवे किया जाम

युवाओं में खत्म हो रहा सब्र
मनोवैज्ञानिक डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि आजकल जिस तरह से युवाओं में चोरी अथवा अन्य आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ रही है, वह कहीं ना कहीं तेजी से बदलते हुए सामाजिक ढांचे का प्रतिफल है। युवाओं में फ्रस्ट्रेशन, अधैर्य बढ़ रहा है व टॉलरेंस पावर खत्म हो रही है। आजकल छोटे बच्चों के डिक्शनरी से इंतजार या सब्र नामक शब्द खत्म हो रहे हैं। उन्हें कुछ भी चाहिए, बस अभी चाहिए।

यह उनकी बदली हुई मन: स्थिति स्थिति को दर्शाता है और कहीं ना कहीं यहीं से घटना का जन्म होता है। ऐसी स्थिति में कानून का सख्त होना अति आवश्यक है। समाज के साथ साथ यह परिवार की भी जिम्मेदारी हैं कि वह अपने बच्चों के साथ पर्याप्त समय बिताएं और उसकी हर हरकत पर नजर रखें। घर में ही मोबाइल फोन, सोशल मीडिया, टेलीविजन इत्यादि पर अपना समय बिताते हैं और कहीं ना कहीं यहीं से वह तरीके सीखते हैं कि कैसे घटनाओं को अंजाम दिया जाए।

एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने कहा कि शौक पूरे करने के लिए युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। इसे लेकर पुलिस भी काम कर ही है। जल्द ही पहली बार अपराध करने वाले युवाओं की काउंसलिंग कराई जाएगी। मैं अपने स्तर से घटना होने के बाद वजह पर काम करा रहा हूं। अभियान चलाकर नशा मुक्ति और काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि अपराध में जाने से युवाओं को रोका जा सके।

पहली वारदात में पकड़े गए

  • 18 मार्च को बांसगांव पुलिस ने दो युवाओं को मकान में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए डड़वा निवासी पंकज चौहान और बसौली खुर्द निवासी पवन कुमार उर्फ सन्नी के आपराधिक इतिहास को खंगाला तो पता चला कि दोनाें पहले किसी आपराधिक घटना में शामिल नहीं रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
  • 13 मार्च को गुलरिहा पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बड़हरिया भटहट निवासी अब्दुल कलाम के रूप में हुई। जांच में पता चला कि यह कभी जेल नहीं गया है। इन दिनों गांजा और स्मैक का आदी होने की वजह से पहली चोरी की और पकड़ा गया।
  • 11 मार्च को गुलरिहा पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बनगाई निवासी दुर्गेश प्रजापति और अकुलहिया निवासी अभिषेक यादव के रूप में हुई। यह दोनों भी इसके पहले जेल नहीं गए थे। बताया कि शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे।


इसे भी पढ़ें: रिमझिम बारिश से लुढ़का पारा, कीचड़ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

जेल से छूटे तो फिर की चोरी

  • 17 मार्च को रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन लोगों को जेल भेजा। यह सभी पेशेवर थे और जमानत पर छूटने पर वारदात की थी। चोरी करते ही पकड़े गए और फिर पुलिस ने लालपुर निवासी मोहम्मद इरफान, जाफरा बाजार के करीम उर्फ मोनू और बसंतपुर के रवि वर्मा को जेल भेजा। सब पर चार से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
  • 19 मार्च को कैंट पुलिस ने कोतवाली निवासी मनोज शर्मा को जेल भेजा। इसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई थी। आरोपी मनोज भी पेशेवर बदमाश है और इसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।


 

केस एक
11 मार्च 2023: गोरखनाथ इलाके के रसूलपुर में अधिवक्ता साबिर अली के घर चोरी हो गई। वह बच्चों को परीक्षा दिलाने के लिए अलीगढ़ गए थे। घर में ताला बंद था। वापस आने पर घर का ताला टूटा था और अंदर रखा 40 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठी, चांदी की दो अंगूठी, नाक की कील व अन्य गहने गायब थे। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

केस दो
6 मार्च 2023: खोराबार इलाके की जंगल सिकरी निवासी चित्रा गुप्ता पत्नी उमेश गुप्ता के घर ताला तोड़कर चोरी हुई थी। उनके मुताबिक, घर से चोर 50 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, चेन, तीन अंगूूठी समेत कई जेवर उठा ले गए थे। पुलिस सूचना पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक पर्दाफाश नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: 278 करोड़ फूंकने के बाद भी बीमार मासूमों को लेकर दौड़ रहे लखनऊ

केस तीन

05 मार्च 2023: गुलरिहा इलाके के भैरवां पिपरहवा निवासी मोनू यादव की पांच मार्च को बाइक भटहट कस्बा से चोरी हो गई। केस दर्ज कराने के लिए वह दौड़ते रहे।14 दिन बाद पुलिस ने 19 मार्च को चोरी का केस दर्ज किया और फिर जांच शुरू की है।

केस चार
11 मार्च 2023: पिपराइच के जंगल धूसड़ निवासी संदीप कुमार गुप्ता की रेलवे स्टेशन के सामने से ई-रिक्शा चोरी हो गया। वह रेलवे स्टेशन के पास गए थे और प्यास लगने पर पानी पीने चले गए थे। इतने देर में ई-रिक्शा चोरी हो गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed