फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangrape in a hookah bar in Gorakhpur Pushed into prostitution as well parents getting treatment

Gorakhpur News: बेटियों से दरिंदगी, अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल; जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला

Wed, 15 Jan 2025 03:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jan 2025 03:26 PM IST
सार

Gangrape In Hookah Bar: गोरखपुर में पाबंदी के बाद भी शहर में चोरी छिपे हुक्का बार चलाए जा रहे हैं। यहां 15 से 20 साल की लड़कियों को नशे का डोज देकर फिर उनका अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, लेकिन लोकलाज के डर से अभिभावक पुलिस के पास नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Gangrape in a hookah bar in Gorakhpur Pushed into prostitution as well parents getting treatment
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के शाहपुर के गीता वाटिका क्षेत्र में संचालित हुक्का बार में नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि हुक्का बार संचालक किशोरियों का अश्लील वीडियो बनाकर उन पर जिस्मफरोशी का दबाव डालता था। रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली 12 साल की लड़की अपहरण की जांच के दौरान पुलिस को जब इसका पता चला तो वह दंग रह गई।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने आरोपी हुक्का बार संचालक, उसके एक पार्टनर और दो दोस्तों को बाघागाड़ा और शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया। बांसगांव की रहने वाली महिला रामगढ़ताल क्षेत्र में 12 वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रहती है। उनकी बेटी 31 दिसंबर को सहेली के साथ घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो मां ने तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो एक जनवरी को उन्होंने स्थानीय थाने में सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच दो जनवरी को बेटी घर लौट आई। उसने परिवारवालों को बताया कि उसके एक इंस्टाग्राम दोस्त ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात पता चलने पर मां बेटी को लेकर थाने गई। वहां पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा निवासी झंगहा के जोलहाबारी गांव, उसके दोस्तों देवरिया के तरकुलहा थाना क्षेत्र के जनहता गांव निवासी निखिल गौर (वर्तमान पता मोहद्दीपुर) और शाहपुर निवासी आदित्य मौर्य पर सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में भी केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की और मंगलवार को उन्हें बाघागाड़ा से दबोच लिया। 

चल रहे हुक्का बार, नशे के हुए आदी तो अभिभावक करा रहे इलाज
पाबंदी के बाद भी शहर में चोरी छिपे हुक्का बार चलाए जा रहे हैं। यहां 15 से 20 साल की लड़कियों को नशे का डोज देकर फिर उनका अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, लेकिन लोकलाज के डर से अभिभावक पुलिस के पास नहीं पहुंचे।

 

जानकारी के मुताबिक, हुक्का बार की लत में आकर कई लड़कियां नशे की आदी हो गईं। नशा मुक्ति केंद्र में अभिभावक चोरी छिपे इलाज भी करवा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो हुक्का बार में नशे का हर इंतजाम रहता है। हुक्का बार में धुएं के बीच कई गलत काम हो रहे हैं। 

 

इससे युवाओं की सेहत और भविष्य खराब हो रहा है। बीते बृहस्पतिवार को शाहपुर में एक हुक्का बार में पुलिस ने छापा मारा तो करीब 15 लड़के-लड़कियां नशे का डोज लेते मिले थे। इसमें संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

 

शाहपुर, चिलुआताल और कैंट में भी चल रहे हुक्का बार
सूत्रों की मानें तो शहर में शाहपुर, चिलुआताल और कैंट इलाके में चोरी छिपे हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। इनमें कई जगहों के वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। अभी हाल ही में रामगढ़ताल के एक रेस्टोरेंट में भी हुक्का बार में धुआं उड़ाते एक वीडियो वायरल हुआ था।
 

केस-1
स्कूल बंक कर हुक्का बार जाती थी

मोहद्दीपुर निवासी एक पिता ने बताया कि 11वीं में पढ़ने वाली बेटी दोस्तों के घर जाने का बहाना बनाकर हुक्का बार जाती थी। नशे का आदी होने पर वह स्कूल बंक कर भी वहां जाने लगी। धीरे-धीरे घर पर भी वह चोरी छिपे सिगरेट पीने लगी। उसके चेहरे और स्वभाव में बदलाव आने लगा। पहले डॉक्टर को दिखाया गया। इस साल से नशा मुक्ति केंद्र में इलाज कराया जा रहा है। सुधार नहीं होगा तो उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जाएगा।
 

केस-2
ब्लैकमेल करने लगा युवक

गुलरिहा इलाके की एक 17 वर्षीय किशोरी की दोस्ती क्षेत्र के ही एक युवक से हो गई थी। वह युवक उसे हुक्का बार में ले जाने लगा। वहां पर केबिन में किशोरी के साथ गलत काम करके अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर किशोरी से रुपये मांगने लगा। कई बार किशोरी ने घर से चोरी कर रुपये दिए। परिजनों को जब जानकारी हुई तो युवक के घर जाकर शिकायत की। इसके बाद वह युवक माना।

 

एक्सपर्ट कमेंट
फैशन और रील बनाने के चक्कर में टीन एजर हुक्का बार में जाते हैं। वहां जाकर नशे के आदी हो जा रहे हैं। आजकल के बच्चे अपनी उम्र से अधिक बड़े काम करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेशर में खुद को कूल प्रूफ रखने के लिए किशोर नशे का सहारा ले रहे हैं।
-डॉ. आकृति पांडेय, मनोवैज्ञानिक

 

शहर में कहीं भी हुक्का बार चलते मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में एक हुक्का बार में छापा मारकर चार को पकड़ा गया था। तीन वांछित की तलाश की जा रही है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed