{"_id":"64d14f910cadb47d6301020c","slug":"gangester-serender-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-265988-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माफिया विनोद के इनामी भाई संजय ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माफिया विनोद के इनामी भाई संजय ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
गोरखपुर। माफिया विनोद उपाध्याय के भाई व 25 हजार रुपये के इनामी संजय उपाध्याय ने सोमवार की शाम गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में माफिया के भाई के हाजिर होने के बाद अब विनोद की तलाश फिर तेज कर दी गई है। संजय पर गुलरिहा थाने में रंगदारी मांगने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद वह फरार हो गया था। एसएसपी ने उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दो माह से क्राइम ब्रांच के साथ ही गुलरिहा व शाहपुर थाना पुलिस विनोद उपाध्याय व उसके गैंगस्टर भाई की तलाश कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2010 में गोरखनाथ के जटेपुर दक्षिणी निवासी माफिया विनोद उपाध्याय, उसके भाई संजय उपाध्याय व सहयोगी प्रभाकर द्विवेदी पर शाहपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर शशिभूषण कुमार शांडिल के न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई चल रही है। सुनवाई पर हाजिर न होने की वजह से माफिया व उसके भाई के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। दो माह से फरारी काट रहा संजय, पुलिस को चकमा देकर सोमवार की दोपहर कचहरी में पहुंचा। अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय में उपस्थित होकर संजय ने आत्मसमर्पण कर दिया,जहां से अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।
फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपी के न्यायालय में समर्पण करने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस के दबाव के चलते माफिया का भाई संजय हाजिर हुआ है। विनोद की तलाश चल रही है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। संजय को रिमांड पर लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।