{"_id":"6a2dbe5c023dd9ddd600a7eb","slug":"gang-defrauding-people-under-the-pretext-of-providing-jobs-busted-four-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1056-1352861-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
महराजगंज। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का शनिवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क, बैंक खातों और अन्य पीड़ितों की तलाश में जुटी है। एक पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपियों में राजचन्द्रा उर्फ अजीत, निवासी बड़हलगंज, गोरखपुर, आमोद राठौर, निवासी जानकीपुरम, लखनऊ, कुलदीप, निवासी नरेंद्र नगर, उन्नाव और आराधना कुमारी, निवासी उन्नाव, वर्तमान पता इंदिरानगर, लखनऊ बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और ठगी की कुल रकम कितनी है। गिरोह नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अपने जाल में फंसाता था। इस संबंध में एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि गिरोह ने कितने लोगों से ठगी की है, मामले की जांच की जा रही है। अन्य मामले सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।