{"_id":"605ccf8b8ebc3ee61d7cf0c2","slug":"ganesh-was-returning-to-celebrate-holi-gorakhpur-news-gkp389783017","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली का उत्सव मनाने लौट रहा था गणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली का उत्सव मनाने लौट रहा था गणेश
विज्ञापन
गणेश चौहान की फाइल फोटो।
- फोटो : KUSHINAGAR
होली का उत्सव मनाने लौट रहा था गणेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के श्यामपट्टी गांव के तीन लोग शाहजहांपुर जिले में सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। इसमें से एक युवक की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हैं। होली में गांव लौट रहे इन युवकों के साथ हुए हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
श्यामपट्टी निवासी गणेश चौहान व धनेश चौहान तथा हृदया चौहान लॉकडाउन खत्म होने पर रोजगार की तलाश में चंडीगढ़ गए थे। तीनों होली के अवसर पर बस से घर वापस आ रहे थे। त्यौहार में घर लौटने की खुशी से परिजन आहलादित थे। परंतु होनी को तो शायद कुछ और ही मंजूर था। शाहजहांपुर जिले में सड़क हादसे में तीनों के घायल होने की खबर पहुंची तो लोग सन्न रह गए। थोड़ी ही देर बाद घायल गणेश (35) के मौत की बात पता चली। गांव वालों ने बताया कि बस में सवार हृदयाएवं धनेश गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर सुनकर परिजन शाहजहांपुर रवाना हो गए हैं। हादसे की खबर से गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार को गणेश का शव गांव लाया जाएगा।