{"_id":"611162988ebc3e79577a4746","slug":"gandhi-ashram-exhibition-will-be-held-at-major-railway-stations-for-75-hours-on-75th-independence-day-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस विशेष: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 75 घंटे लगेगी गांधी आश्रम की प्रदर्शनी, शुरू हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस विशेष: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 75 घंटे लगेगी गांधी आश्रम की प्रदर्शनी, शुरू हुई तैयारी
Mon, 09 Aug 2021 10:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:45 PM IST
सार
प्रदर्शनी के संबंध में रेल मंत्रालय से पत्र मिलने के बाद गोरखपुर जंक्शन प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
75वां स्वतंत्रता दिवस इस बार कुछ खास होगा। इस दिवस को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 75 घंटे का गांधी आश्रम द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के साथ ही यात्री जरूरत की चीजें खरीद कर भी ले जा सकते हैं। इस प्रदर्शनी के लिए रेलवे कोई किराया नहीं लेगा। यह प्रदर्शनी आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी के संबंध में रेल मंत्रालय से पत्र मिलने के बाद गोरखपुर जंक्शन प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है।
प्रबंधन जंक्शन परिसर में उन्हें जगह उपलब्ध कराने के लिए ऐसे स्थान का चयन कर रहा है जहां से किसी अन्य को परेशानी न हो, यात्री हो या आमजन। कोई भी इस प्रदर्शनी को देखने के साथ ही अपनी इच्छानुसार जरूरत की कोई चीज भी खरीद सकें। इसे प्लेटफार्म के बाहरी वाले हिस्से में लगाया जाएगा ताकि आम लोगों को प्रदर्शनी देखने में दिक्कत न आए।
इस प्रदर्शनी में हैंडलूम की वस्तुएं, सूती के कपड़े, चादरे, तौलिया और अन्य जरूरी वस्तुओं के साथ ही स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी हुई तस्वीरे में भी लगाई जाएंगी। इस प्रदर्शनी को अधिक से अधिक लोग देख सकें इसके लिए इसमें प्रवेश करने के साथ ही निकलने के लिए भी बेहतर चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा।
विज्ञापन
14 की शाम को लग जाएंगे स्टॉल
जंक्शन पर 14 अगस्त की शाम से ही प्रदर्शनी लग जाएगी। यह प्रदर्शनी अगले तीन दिन और तीन घंटे तक यानी 75 घंटे के लिए रहेगी। 17 की शाम को प्रदर्शनी का समापन होगा।