{"_id":"5f34382c8ebc3e4adc0e4e41","slug":"funeral-in-the-presence-of-police-six-arrested-gorakhpur-city-news-gkp3615789104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में अंतयेष्टि, छह हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में अंतयेष्टि, छह हिरासत में
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में अंत्येष्टि, छह हिरासत में
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। इलाके के बरयाभीर उर्फ नकहा गांव में जमीन बंटवारे की पंचायत के दौरान मंगलवार को कमला (60) की हत्या में शामिल छह आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद तनाव ना होने पाए, इसे देखते हुए पुलिस ने खुद की मौजूदगी में अंत्येष्टि करवाई।
पुलिस ने मृतक के बेटे जयगोविंद यादव की तहरीर पर 15 नामजद व अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। फरार अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
दरअसल, मंगलवार को रमाशंकर और रामअशीष के बीच जमीन बंटवारे के विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी। वहीं पर पड़ोसी कमला भी गए थे। इसी बीच मारपीट शुरू हो गई थी। कमला ने बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपितों ने इनके सिर पर बेलचा से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। थानेदार जटाशंकर ने बताया कि घटना में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छह लोगों को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।