{"_id":"5e3a66628ebc3ee5b802dc75","slug":"fund-approved-for-new-terminal-delay-in-tender","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एयरपोर्ट को इस साल भी नहीं मिल पाएगा नया टर्मिनल, सामने आई ये मुख्य वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एयरपोर्ट को इस साल भी नहीं मिल पाएगा नया टर्मिनल, सामने आई ये मुख्य वजह
Wed, 05 Feb 2020 01:34 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:34 PM IST
सार
- 22 करोड़ की लागत से बनना है नया टर्मिनल
- इसकी क्षमता 350 यात्रियों की होगी
- वर्तमान टर्मिनल की क्षमता सिर्फ 100 यात्रियों की है
- एयरपोर्ट से रोजाना 1600 से अधिक यात्री रोजाना आते-जाते हैं
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल अब अगले साल तक ही बनकर तैयार हो पाएगा। करीब 22 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस टर्मिनल के डीपीआर और फंड स्वीकृत हुए करीब पांच महीने का समय पूरा हो गया, मगर अभी तक टेंडर प्रक्रिया ही नहीं पूरी हो सकी।
टेंडर फाइनल होने के बाद टर्मिनल के निर्माण में कम से कम एक साल का समय लगेगा। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक मुख्यालय से टेंडर की तैयारी चल रही है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी हो जाने की उम्मीद है।
एयरपोर्ट पर प्रस्तावित यह तीसरा टर्मिनल 900 वर्ग मीटर में बनेगा। इसकी क्षमता 350 यात्रियों की होगी। तीन मंजिला इस टर्मिनल पर बड़े शहरों के टर्मिनल की ही तरह अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वर्तमान टर्मिनल की क्षमता सिर्फ 100 यात्रियों की है, जबकि गोरखपुर एयरपोर्ट से रोजाना 1600 से अधिक यात्री रोजाना आते-जाते हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर से दिल्ली के लिए तीन, कोलकाता, हैदराबाद और प्रयागराज के लिए एक-एक फ्लाइट है। शाम के बाद कोई उड़ान नहीं होती। करीब छह घंटे में ही छह उड़ान होती है। ऐसे में कोई भी फ्लाइट लेट होती है तो टर्मिनल पर अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। कुर्सियां कम पड़ जाती हैं और यात्रियों को खड़े होकर अपनी फ्लाइट का इंतजार करना पड़ता है।
शाम के बाद उड़ान को लेकर एयरफोर्स की मंजूरी नहीं मिलने के साथ ही टर्मिनल छोटा होने से भी यहां विमान सेवा का विस्तार नहीं हो पा रहा।