फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fruod case arrest

Gorakhpur News: सचिवालय का अधिकारी बनकर प्रधानों से करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 01 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
fruod case arrest
बस्ती। सचिवालय का अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला जालसाज बृहस्पतिवार को पैकोलिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गोरखपुर के पिपराइच थाने के बरसैनी का निवासी जालसाज ग्राम प्रधानों को झांसा देता था कि वह बाल विकास विभाग में नौकरी लगवा देगा। पुलिस के अनुसार वह दो सौ लोगों से करोड़ों रुपये की अब तक ठगी कर चुका है।
विज्ञापन


असल में 19 जून को पैकोलिया थाना क्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर निवासी विक्रमाजीत ने पैकोलिया थाने में केस दर्ज कराया, जिसमें आरोप लगाया कि अपने भाई की लड़की को आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर अनिल सिंह नाम के व्यक्ति ने 80 हजार रुपये ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की, तो पता चला कि ठगी करने वाला व्यक्ति अनिल सिंह का साथी प्रवीण कौशल पांडेय उर्फ भवानी उर्फ संतोष कुमार पांडेय निवासी बरसैनी थाना पिपराइच, गोरखपुर है। बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो मोबाइल, पंचायत चुनाव में विजयी ग्राम प्रधानों का विवरण आदि बरामद किया गया।
विज्ञापन




-------------

पूछताछ का विवरण

गिरफ्तार जालसाज ने बताया कि वह इंटरनेट के माध्यम से जनपदों के ग्राम पंचायतों के जीते हुए उम्मीदवारों की सूची निकालकर उसमें अंकित मोबाइल नंबरों पर संपर्क करता है। अपने को अनिल सिंह पंचायती राज विभाग का अधिकारी बताकर आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर उन लोगों से खाते में रुपये मंगाता है। रुपये प्राप्त होने के बाद मोबाइल बंद करके सिम तोड़कर फेंक देता है। इस तरह काफी लोगों से आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की है। उसने कबूल किया कि वर्ष 2019 में बस्ती के ग्राम बडेरिया कुवर थाना पैकोलिया के ग्राम प्रधान से करीब 80 हजार रुपये मंगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------

हिमाचल प्रदेश के बैंक खाते में मंगाता था रुपये



उस समय बलिया जिले के ग्राम भरखरा थाना सुखपुरा में रहता था। वहां एक लड़का राहुल यादव मिला, जिसका एटीएम मैंने मांग लिया था। उसका खाता हिमाचल प्रदेश में भारतीय स्टेट बैंक शाखा नालागढ जिला सोलन में था। फ्राॅड की रकम उसी खाते में मंगाता था, जिसे गोरखपुर के एटीएम से निकाल लेता था। राहुल यादव से एटीएम लेने के बाद वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed