फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fruit seller attacked with sharp weapon over trivial matter

Gorakhpur News: मामूली बात पर फल विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला

Thu, 09 Apr 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fruit seller attacked with sharp weapon over trivial matter
- मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन

पादरी बाजार। शाहपुर क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हनुमंतनगर में सोमवार शाम एक मेडिकल स्टोर संचालक उमेश प्रजापति ने फल विक्रेता सूरज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हनुमंतनगर सेक्टर-2 निवासी संजीव पासवान ने तहरीर देकर बताया कि असुरन क्षेत्र में उनकी फल की दुकान है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे उनका बेटा युवराज पासवान और भतीजा सूरज दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जब दोनों हनुमंतनगर गेट के पास पहुंचे तो सूरज ने पास में खुले एक नए मेडिकल स्टोर को देखकर टिप्पणी कर दी। आरोप है कि इतनी सी बात पर मेडिकल स्टोर संचालक उमेश प्रजापति भड़क गया और सूरज के सीने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed