फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fruit and vegetable market will be built in Tal Nador

Gorakhpur News: ताल नदोर में बनेगी फल और सब्जी मंडी

Wed, 30 Apr 2025 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fruit and vegetable market will be built in Tal Nador

विज्ञापन
- 25 एकड़ जमीन देने के लिए प्रशासन से मिली हरी झंडी




गोरखपुर। जिले में दो मंडी के बाद अब तीसरी ताल नदोर में बनेगी। जहां फल और सब्जी मंडी होगी। महेवा मंडी से फल व सब्जी मंडी ताल नदोर में बनी थोक मंडी में चली जाएगी। इसको लेकर निशुल्क 25 एकड़ जमीन देने के लिए मंडी समिति को प्रशासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। मंडी समिति की ओर से जमीन की स्थिति देखकर आगे शीर्ष अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ताकि मंडी की निर्माण कराया जा सके।

वर्तमान में 29 एकड़ में फैली महेवा मंडी में गोरखपुर जिले के साथ ही इससे सटे जिलों में भी कारोबार होता है। प्रतिदिन लगभग 30 करोड़ के आसपास का टर्नओवर होता है। बताया जा रहा है कि महेवा मंडी में फल व सब्जी मंडी के साथ मछली व गल्ला मंडी होने से अव्यवस्था बनी रहती है। आए दिन मंडी में आने वाले व्यापारी जाम की स्थिति का सामना करते हैं। इससे व्यापारियों के समय का भी नुकसान होता है। साथ ही व्यापारी मंडी में आने से कतराते हैं। सभी मंडी एक साथ होने से गंदगी का अंबार भी यहां लगा रहता है। व्यापारियों ने काफी दिनों से मंडी की अव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे दूसरी जगह पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

--
गल्ला व मछली मंडी पुरानी जगह पर ही रहेगी
मंडी सचिव से मिली जानकारी के अनुसार ताल नदोर में फल व सब्जी मंडी शिफ्ट होगी। साथ ही गल्ला व मछली मंडी पुरानी जगह पर ही रहेगी। इससे इन दोनों मंडियों को और पर्याप्त जगह मिल जाएगी। इससे कारोबार और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मंडी अलग होने से व्यापारियों को मिलेगी सुविधा
महेवा मंडी से सब्जी व फल मंडी अलग हो जाने से व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही महेवा मंडी में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इससे लिए व्यापारी अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं।
--
बोले व्यापारी

जिले में तीसरी मंडी हो जाने से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। आए दिन महेवा मंडी में जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यहां प्रतिदिन लगभग कुल 30 करोड़ का कारोबार होता है। गल्ला व मछली के व्यापारी महेवा व फल, सब्जी के व्यापारी ताल नदोर जाएंगे। इससे भीड़ कम होगी।
- पवन जालान, व्यापारी
--

महेवा मंडी का फल व सब्जी मंडी ताल नोदर में बनने से माल आने में परेशानी नहीं होगी। किसानों को भी मंडी आने में सहूलियत होगी। साहबगंज मंडी के बाद महेवा मंडी बनी थी। अब तीसरी मंडी बनने से व्यापारियों को राहत होगी। कारोबार भी बढ़ेगा।

- अनूप किशोर अग्रवाल, व्यापारी
--

काफी समय से मंडी के लिए जमीन खोजी जा रही है। सोमवार को सीआरओ के आश्वासन पर ताल नदाेर में 25 एकड़ जमीन मंडी के लिए निशुल्क देने को लेकर हरी झंडी मिल गई है। मौके पर जाकर स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ताकि मंडी का निर्माण जल्द हो सके। फल व सब्जी मंडी ताल नदोर में और गल्ला व मछली मंडी महेवा में रहेगी।
-प्रवीन अवस्थी, मंडी सचिव, महेवा थोक मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed