फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   froud,invegistion,kasturaba school

जल्दबाजी में उपस्थिति पंजिका में भरी गई है हाजिरी

Tue, 01 Jun 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
froud,invegistion,kasturaba school
जल्दबाजी में उपस्थिति पंजिका में भरी गई है हाजिरी
विज्ञापन

- सीडीओ ने माना, शुरूआती जांच में कस्तूरबा विद्यालय में उपस्थिति रजिस्टर में गड़बड़ी प्रतीत हो रही है
- विस्तृत जांच के लिए संबंधित ब्लाकों के बीडीओ को जांच सौंपी, वह छात्राओं के बात करेंगे
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भोजन व अन्य मदों में जिले के स्कूलों के खाते से 38 लाख निकाले जाने की बात सामने आई। इस अनियमितता की जांच कर रहे सीडीओ ने पूरे मामले की पत्रावलियां तलब की। इसकी प्रारंभिक जांच में पंजिका पर जल्दबाजी में नाम लिखने और हाजिरी भरने की संभावना की बात सामने आ रही है। अब उन्होंने संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ को मामले की जांच सौंपी है। वे इन छात्राओं से बयान दर्ज करेंगे।
राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने प्रदेश के 18 जिलों के कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं के भोजन और अन्य मद के नाम पर रकम निकालने क मामले में पत्रावली तलब की थी। इसमें प्रदेश के 18 जिलों में भोजन के नाम पर व अन्य मदों में लगभग नौ करोड़ रुपये निकालने की बात सामने आई।
विज्ञापन

इसे लेकर ‘अमर उजाला’ ने 27 मई के अंक में ‘छात्राएं आईं नहीं और निकाल लिए नौ करोड़’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें संतकबीरनगर जिले में 38 लाख रुपये निकालने की बात सामने आई है। इसके बाद से अधिकारी कस्तूरबा विद्यालयों की जांच करा रहे हैं। सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि बीएसए से 29 मई तक कस्तूरबा स्कूलों से संबंधित समस्त पत्रावली तलब की गई। उन्हें यह पत्रावली 30 मई की शाम को दी गईं। सीडीओ ने बताया कि पत्रावलियों की जांच-परख की गई। इसमें छात्राओं के उपस्थिति रजिस्टर में बहुत साफ साफ अक्षरों में छात्राओं के नाम लिखे गए हैं। ऐसा लग रहा है कि यह नाम जल्द ही लिखे गए हैं। छात्राओं की उपस्थिति भी जल्दबाजी में लिखी गई है। दो दिन छात्राओं को उपस्थित दिखाया गया है और एक दिन अनुपस्थित दिखाया गया है। इससे साफ लग रहा है कि कुछ तो गड़बड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि सातों ब्लॉकों के कस्तूरबा स्कूलों की जांच संबंधित ब्लॉक के बीडीओ को दी गई है। बीडीओ उपस्थिति पंजिका में दर्ज छात्राओं के नाम के अनुसार उनका बयान लेंगे और उसके बाद अपनी रिपोर्ट देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी और सांसद संजय सिंह ले चुके हैं संज्ञान
प्रदेश के 18 जिलों में नौ करोड़ रुपये निकालने के मामले का कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह भी संज्ञान ले चुके हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने इसे आपदा में अवसर बताते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed