फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   froud case arrest

Gorakhpur News: बिजली का बिल भेजकर जालसाज ने 60 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 12 Sep 2023 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
froud case arrest
शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जेल रोड स्थित मधुसूदन अपार्टमेंट निवासी डॉ. जवाहर लाल के मोबाइल फोन पर जालसाज ने बिजली का फर्जी बिल भेज कर 60 हजार रुपये उड़ा दिए। शाहपुर पुलिस रविवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जेल रोड स्थित मधुसूदन अपार्टमेंट निवासी डॉक्टर जवाहर लाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 14 जुलाई को एक अनजान नंबर से बिजली का बिल जमा करने के लिए मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि बिल जमा नहीं करने पर आपके घर की बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित ने मैसेज आए नंबर पर फोन किया तो जालसाज ने ऑनलाइन बिल जमा करने का झांसा देकर एनीडेस्क एप डाउनलोड करा दिया। एप डाउनलोड कराने के बाद पीड़ित के बैंक की डिटेल ले ली। कुछ देर बाद उनके खाते से 60 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed