फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tomorrow will be two shifts entrance examinations for graduation and post graduation in DDU Gorakhpur

गोरखपुर विश्वविद्यालय: कल से दो पालियों में होगी स्नातक व परास्नातक की प्रवेश परीक्षाएं, इन नियमों का करना होगा पालन

Wed, 25 Aug 2021 01:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 01:18 PM IST
सार

परीक्षा के दौरान परिसर में प्रवेश करते समय कोविड 19 के नियमों का पालन करना होगा। विश्वविद्यालय परिसर समेत कुल 10 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।

विज्ञापन
tomorrow will be two shifts entrance examinations for graduation and post graduation in DDU Gorakhpur
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं में दाखिले के लिए 26 अगस्त से परीक्षाएं होगी। जिसमें अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के साथ लेखन सामग्री व सैनिटाइजर भी ले जा सकेंगे लेकिन इलेक्ट्रिक सामान, मोबाइल, कैलकुलेटर, बैग आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा। परीक्षा के दौरान परिसर में प्रवेश करते समय कोविड 19 के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर समेत कुल 10 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। सुबह 9-11 बजे और दोपहर में 2-4 बजे तक दो पालियों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन


सुबह की पाली में होगी स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं
स्नातक के विभिन्न विषयों की कुल 4022 सीटों के लिए 65730 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। ऐसे ही परास्नातक की 1905 सीटों के लिए 20197 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं 26 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर तक सुबह 9-11 बजे तक होगी। परास्नातक प्रवेश की परीक्षाएं 26 अगस्त से 14 सितंबर तक चलेंगी। परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9-11 बजे और दोपहर में 2-4 बजे तक होगा। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.ddugu.ac.in) पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
एबीवीपी महानगर इकाई ने गोरखपुर विश्विद्यालय में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। महानगर मंत्री प्रभात राय ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर में प्रभात राय- 8382065635, आकाश-7355600916, हर्षवर्धन सिंह-9415286885, सौरभ गौड़- 8400120612, अनुराग मिश्रा के मोबाइल नंबर 7752847775 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed