फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   From next month, speed up on two lane, then four lane will be made

Gorakhpur News: अगले माह से टू लेन पर भरिए फर्राटा, फिर बनेगा फोर लेन

Wed, 10 Jul 2024 06:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
From next month, speed up on two lane, then four lane will be made
गोरखपुर।
विज्ञापन

रामगढ़ताल के किनारे मोहद्दीपुर-पैडलेगंज रिंगरोड को फोर लेन बनाया जाएगा। इससे मोहद्दीपुर में काफी हद तक लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी। फिलहाल बन रहे टू लेन का काम अंतिम चरण में है। बारिश के चलते काम अभी रुका हुआ है। संभावना है कि एक माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा। फिर इस पर लोग आराम से फर्राटा भर सकेंगे। टू लेन पर आवाजाही शुरू होने के बाद रिंग रोड को फोर लेन बनाने का काम शुरू होगा।

देवरिया, कुशीनगर और बिहार से आने वाले लोगों के साथ चौरीचौरा, सोनबरसा, कुसम्ही बाजार इलाके के लोग मोहद्दीपुर होकर ही गोरखपुर शहर में प्रवेश करते हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आने के चलते आए दिन मोहद्दीपुर में जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके चलते कई बार तो मोहद्दीपुर से कुनराघाट तक जाम लग जाता है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे जाम की स्थिति बनी रही। देवरिया के गौरीबाजार के रहने वाले अजीत मणि कार से गोरखपुर बेतियाहाता स्थित एक अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने जा रहे थे। कुनराघाट से आगे बढ़े तो जाम लगा मिला। इसपर उन्होंने रिंग रोड से निकलने का सोचा। इसके लिए उन्होंने पास के दुकानदार से रिंग रोड की स्थिति की जानकारी मिली। दुकानदार ने अभी रिंग रोड के अधूरा होने की जानकारी दी। इसके बाद वह मायूस होकर जाम से जुझते हुए शहर में जाने को मजबूर हुए। चौरीचौरा के रहने वाले घनश्याम निषाद भी शहर में किसी काम से जा रहे थे। उनका कहना है कि हमेशा गोरखपुर आने पर मोहद्दीपुर में जाम से जुझना पड़ता है। रिंग रोड बन जाने के बाद कुछ हद तक राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

-----
रिंग रोड के टू लेन पर अधूरा है पुलिया का निर्माण

रामगढ़ताल के किनारे पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक 2.66 किमी रिंग रोड का निर्माण अंतिम चरण में है। कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी के द्वारा कार्य कराया जा रहा है। ताल की तरफ रोड पर बोल्डर पेचिंग का काम पूरा हो गया है। पैडलेगंज की तरफ एक लेन पर पुलिया का निर्माण शेष है। इसके बाद सड़क के लेपन का काम कराया जाना है। पहले यह रिंग रोड टू लेन ही बनना था। अब इसको फोरलेन बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोट...
पैडलेगंज-मोहद्दीपुर रिंग रोड का काम अंतिम चरण में है। पुलिया का निर्माण कराया जाना है। बारिश के चलते काम नहीं हो पा रहा है। जल्द ही सड़क के लेपन का काम कराने के बाद इसे शुरू करा दिया जाएगा। टून लेन सड़क पर आवागमन जारी रहेगा। इसके साथ ही बगल में फोरलेन के लिए दूसरे टू लेन का निर्माण कराया जाएगा।
नरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed