फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   From Gorakhnath to Humayunpur crossing there is jam at many places

अमर उजाला लाइव: गोरखनाथ से हुमायूंपुर चौराहे तक जगह-जगह लगता है जाम, ठेले-खोमचों से लोग परेशान

Sat, 08 Apr 2023 12:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Apr 2023 12:42 PM IST
सार

गोरखनाथ थाने से हुमांयूपुर तक की सड़क बहुत ही तंग है। इस मार्ग पर दो चार पहिया वाहन एक साथ निकलने में भी दिक्कत होती है और यही जाम का प्रमुख कारण भी है। हुमांयूपुर चौराहे से बशारतपुर पानी टंकी चौराहे तक की सड़क काफी चौड़ी है।

विज्ञापन
From Gorakhnath to Humayunpur crossing there is jam at many places
एल्मुनियम फैक्ट्री सिंगल लेन सड़क पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के गोरखनाथ मंदिर से उत्तरी हुमांयूपुर चौराहा एकल मार्ग पर दोपहर करीब तीन बजे जगेसर पासी चौक के आसपास लोग जाम से जूझते हुए नजर आए। हुमांयूपुर चौक से एचएन सिंह चौक तक सड़क तो चौड़ी है, लेकिन एल्यमिनियम फैक्ट्री के आसपास सड़क की दोनों पटरियों पर सब्जी और फलों के ठेलों का लगभग आधी सड़क पर कब्जा था। इससे यहां जाम की स्थिति बनी हुई थी।

विज्ञापन


इस बीच कुछ लोग सड़क से अपने घर की दूरी भी इंच टेप के माध्यम से मापते नजर आए। उन्हें इस बात की चिंता सता रही थी कि कहीं उनके आशियाने फोरलेन की जद में न आ जाए। यहां के लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर सड़क किनारे लगने वाले सब्जी और फलों के ठेले अगर हट जाए तो जाम की समस्या से निजात मिल जाए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने ग्रामीण स्टेडियम का किया शिलान्यास, 'खेलेगा यूपी-बढ़ेगा यूपी' का दिया नारा
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए शहर के हड़हवा फाटक रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज के साथ ही गोरखनाथ मंदिर से एचएन सिंह चौक तक कुछ हिस्से में फोरलेन और कुछ में टू लेन सड़क प्रस्तावित है। इससे एक ओर जहां सड़क से अंदर की तरफ कॉलोनियों में रहने वाले लोगों में खुशी का माहौल है, वहीं जिनकी दुुकानें या घर सड़क से सटे हैं, उन्हें आशियानों के उजड़ने का डर है।

गोरखनाथ थाने से हुमांयूपुर तक की सड़क बहुत ही तंग है। इस मार्ग पर दो चार पहिया वाहन एक साथ निकलने में भी दिक्कत होती है और यही जाम का प्रमुख कारण भी है। हुमांयूपुर चौराहे से बशारतपुर पानी टंकी चौराहे तक की सड़क काफी चौड़ी है। इस रोड पर दोपहर तक तो जाम नहीं लगता , लेकिन दोपहर बाद से बाद से रात नौ बजे तक लोग इस सड़क पर जाम की समस्या से जूझते रहते हैं, क्योंकि सड़क की दोनों पटरियों पर सब्जी और फलों के ठेले वालों का कब्जा हो जाता है। बशारतपुर पानी टंकी चौराहे से एचएन सिंह चौक तक सड़क तो तंग है, लेकिन इस मार्ग पर आवागमन कम होने से जाम की समस्या नहीं होती है।

सड़क चौड़ी लेकिन सब्जी बाजार के चलते लगता है जाम

हड़हवा फाटक से एचएन सिंह चौराहे तक की सड़क काफी चौड़ी है, लेकिन एल्यमिनियम फैक्ट्री के आसपास लगने वाले सब्जी बाजार से हर दिन यहां जाम की समस्या बनी रहती है। : रोहित यादव

शाम होते ही सड़क पर ठेले वालों का कब्जा
शाम होते ही सब्जी और फलों के ठेले वालों का सड़क पर कब्जा हो जाता है। एकल मार्ग होने के कारण हर शाम यहां लंबा जाम लग जाता है। जाम हटवाने के लिए स्थानीय लोगों का जद्दोजहद करनी पड़ती है। : दीपक

उम्मींद नहीं थी कि यह मार्ग भी फोरलेन बनेगा

शहर का तेजी से विकास हो रहा है, हमें उम्मींद नहीं थी कि इस मार्ग को भी फोरलेन बनाया जाएगा। फोरलेन बनने से यहां के लोगों के साथ ही राहगीरों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। : सनी कन्नौजिया

सड़क किनारे से ठेले हटवा दें, नहीं लगेगा जाम

इस सड़क का फोरलने बनाने की आवश्यकता नहीं है। यहां की सड़कें काफी चौड़ी हैं, पुलिस प्रशासन यहां सड़क किनारे लगने वाले ठेलों को हटवा दे तो लोगों को जाम की समस्या ही समाप्त हो जाएगी। : अशोक कुमार



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed