फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   frod case in employement

Gorakhpur News: नगर निगम में नौकरी का झांसा देकर थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र

Mon, 28 Aug 2023 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
frod case in employement
गोरखपुर। नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी देने का मामला सामने आया है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी अजय कुमार ने अपनी एक रिश्तेदार से नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले 50 हजार रुपये वसूले। फिर फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी थमा दिया। महिला शनिवार को नगर निगम में नौकरी ज्वाइन पहुंची तब मामला खुला।
विज्ञापन



बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव की रेखा ने पुलिस को बताया कि उनके पति दिव्यांग हैं। रिश्ते में जीजा लगने वाले अजय ने नगर निगम में सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने के बाद अजय ने नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड देते हुए नौकरी लग जाने की बात कही। शनिवार को प्रपत्रों को लेकर जब रेखा नगर निगम में ज्वाइन करने आईं तो मामला खुला।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के स्टेनो बृजेश तिवारी ने नियुक्ति पत्र देखने के बाद जांच की तो पूरा मामला फर्जी निकला। उन्होंने मामले की जानकारी अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र को सूचना दी। अपर नगर आयुक्त ने महिला को सलाह दी कि युवक को फोन कर नगर निगम में बुलाए। वहां आने के बाद युवक को हिरासत लेकर मामले के कोतवाली थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करवाया गया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed