फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempt to defraud a Gorakhpur businessman by creating a fake Facebook profile of the Sambhal SP.

UP: 'सेना अधिकारी का फर्नीचर सस्ते में', SP संभल के नाम पर व्यापारी से 85 हजार ठगी की कोशिश, ऐसे खुला राज

Sun, 28 Jun 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 01:52 AM IST
सार

व्यापारी राजेश नेभानी के फेसबुक अकाउंट पर शनिवार को संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। मैसेज से बातचीत में खुद को एसपी संभल बताते हुए कहा कि गोरखपुर में तैनात सेना के एक अधिकारी उनके परिचित हैं, जिनका स्थानांतरण हो गया है। फर्जी एसपी ने व्यापारी को एक मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि सामान खरीदने के लिए उनसे बात कर लें।

विज्ञापन
Attempt to defraud a Gorakhpur businessman by creating a fake Facebook profile of the Sambhal SP.
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधियों ने पुलिस अधिकारी की पहचान का दुरुपयोग कर शहर के एक व्यापारी नेता को ठगने की कोशिश की। संभल के एसपी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर व्यापारी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। बातचीत के दौरान सेना के अधिकारी के स्थानांतरण और सस्ते दाम पर फर्नीचर बेचने का झांसा देकर 85 हजार रुपये खाते में जमा कराने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


संदेह होने पर व्यापारी ने सीधे संभल एसपी से संपर्क किया तो पूरा मामला फर्जी निकला। जानकारी के मुताबिक, चैंबर ऑफ टेक्सटाइल्स के अध्यक्ष राजेश नेभानी के फेसबुक अकाउंट पर शनिवार को संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

सामने वाले व्यक्ति ने खुद को एसपी संभल बताते हुए कहा कि गोरखपुर में तैनात सेना के एक अधिकारी उनके परिचित हैं, जिनका स्थानांतरण हो गया है। वह कम कीमत पर अपना फर्नीचर और घरेलू सामान बेचना चाहते हैं। इसके बाद फर्जी एसपी ने व्यापारी को एक मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि सामान खरीदने के लिए उनसे बात कर लें।

कुछ देर बाद राजेश नेभानी के पास दूसरे नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम संतोष कुमार बताया और खुद को सेना का अधिकारी बताया। उसने कहा कि फर्नीचर खरीदने के लिए उसके खाते में 85 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कर दें।
विज्ञापन

ठग ने व्यापारी को सोफा और बेड की तस्वीरें भी भेजीं और भरोसा दिलाया कि भुगतान के बाद सामान पहुंचा दिया जाएगा। पूरी बातचीत के दौरान व्यापारी को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल संभल एसपी से संपर्क कर मामले की जानकारी ली।

एसपी ने स्पष्ट किया कि उनके नाम से बनाई गई फेसबुक आईडी फर्जी है। साइबर अपराधी उनकी पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। एसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अधिकारी या परिचित के नाम से आए ऑनलाइन संदेश और रुपये की मांग की पुष्टि जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed