{"_id":"655d8802bbd5a84dd406db47","slug":"friend-made-deal-girl-locked-in-car-made-noise-and-got-youth-caught-2023-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सहेली ने कर दिया सौदा, कार में बंद युवती ने शोर मचाकर युवकों को पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सहेली ने कर दिया सौदा, कार में बंद युवती ने शोर मचाकर युवकों को पकड़वाया
Wed, 22 Nov 2023 10:18 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:18 AM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि भटहट की रहने वाली युवती व महराजगंज के पनियरा में रहने वाले एक युवक ने शादी कराने का झांसा देकर राजकुमार से रुपये लिए हैं। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भटहट की रहने वाली एक युवती का उसकी सहेली ने ही 63 हजार रुपये में सौदा कर दिया। बरेली से आए युवक मंगलवार को युवती को कार से ले जा रहे थे।
विज्ञापन
बेतियाहाता में गाड़ी की रफ्तार धीमी होने पर युवती ने शोर मचाया तो राहगीरों ने घेरकर युवकों को पकड़ लिया। राहगीरों ने आरोपियों की पिटाई कर उनको कैंट पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दरअसल, सहेली ने युवती को बताया था कि दोनों बरेली घूमने जाएंगे, लेकिन वह चकमा देकर खुद कार में नहीं बैठी।
विज्ञापन
युवती ने कैंट थाना पुलिस को बताया कि पिता से विवाद होने के बाद मां पादरी बाजार में किराए पर कमरा लेकर रहती हैं। जीविका चलाने के लिए दुकान पर काम करती हैं। छोटी बहन के साथ वह भी मां के साथ रहती है। भटहट की रहने वाली प्रियंका की पादरी बाजार में रिश्तेदारी है। उससे जान-पहचान हो गई। प्रियंका ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सामूहिक दुष्कर्म: गांव वालों में गुस्सा...पुलिस तैनात; कुछ लोग दबाने में लगे थे मामला
युवती ने बताया कि मंगलवार की सुबह बातचीत के लिए भटहट बुलाया। कुछ देर साथ रहने के बाद चारपहिया वाहन में यह कहते हुए बैठा दिया कि सभी लोग उसके जानने वाले हैं। असुरन चौराहे पर उतार देंगे। गाड़ी में चालक के अलावा तीन अन्य लोग थे। असुरन पहुंचने पर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। शोर मचाने पर डराकर चुप करा दिया। बेतियाहाता में कार की रफ्तार धीमी होने पर उसने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने गाड़ी रोककर उसे नीचे उतारा।
इसे भी पढ़ें: मऊ से मुंबई तक चलेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बेहतर विकल्प
कैंट थाना पुलिस बरेली के सिरौली के मुगलपुर में रहने वाले राजकुमार, उसके फूफा धर्मपाल, साथी प्रशांतदीप और चालक सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि भटहट की रहने वाली युवती व महराजगंज के पनियरा में रहने वाले एक युवक ने शादी कराने का झांसा देकर राजकुमार से रुपये लिए हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद स्थिति साफ होगी। घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
इसे भी पढ़ें: मऊ से मुंबई तक चलेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बेहतर विकल्प
कैंट थाना पुलिस बरेली के सिरौली के मुगलपुर में रहने वाले राजकुमार, उसके फूफा धर्मपाल, साथी प्रशांतदीप और चालक सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि भटहट की रहने वाली युवती व महराजगंज के पनियरा में रहने वाले एक युवक ने शादी कराने का झांसा देकर राजकुमार से रुपये लिए हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद स्थिति साफ होगी। घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।