फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Friend had killed BJP leader on suspicion of immoral

Gorakhpur News: अनैतिक संबंध के संदेह में दोस्त ने ही की थी भाजपा नेता की हत्या, गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Friend had killed BJP leader on suspicion of immoral
- गोला इलाके की घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को जेल भेजा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोला इलाके के मन्नीपुर सहडौली गांव में भाजपा नेता नित्य प्रकाश राय की हत्या अनैतिक संबंध के संदेह में दोस्त ने ही की थी। दोस्त दिलीप सिंह ने 23 मई की रात में गोली मारी थी। यही वजह थी कि गोली लगने के बाद नित्य प्रकाश ने पुलिस को कुछ नहीं बताया था। आरोपी के पास से पुलिस लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
आरोपी दिलीप सिंह गोला के दुबौली गांव का निवासी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि 23 मई को नित्य प्रकाश की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और फिर जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

बताया कि जांच के दौरान पहले दिन से ही एक बात साफ हो गई थी कि हत्या में कोई करीबी ही शामिल है। फिर पुलिस ने सर्विलांस व साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे संदेह था कि नित्य प्रकाश का अनैतिक संबंध पत्नी से है और वह बेटियों पर भी बुरी नजर रखने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में घटना कबूल करने के बाद उसने लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद करा दी, जिससे उसने हत्या की थी। पुलिस जांच में पता चला है कि घरवालों को सब मालूम था, लेकिन लोकलज्जा की वजह से वह खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे थे। इसके बाद ही पुलिस को संदेह हो गया था कि घटना में कोई करीबी ही शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed