फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Free Wi-Fi facility available at Gorakhnath Mela Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखनाथ मेले में मिल रही मुफ्त वाई-फाई सुविधा, समय की बाध्यता भी नहीं

Fri, 06 Jan 2023 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Jan 2023 12:37 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर, रामगढ़ ताल नौकायान केंद्र और गोलघर में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके जरिए लोग 100 एमबीपीएच स्पीड के इंटरनेट से लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
Free Wi-Fi facility available at Gorakhnath Mela Gorakhpur
फ्री वाई-फाई की सुविधा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखनाथ मेले में आने वाले श्रद्धालु मुफ्त वाई-फाई की सुविधा का आनंद उठा सकेंगे। नगर निगम की ओर से मेला परिसर में यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पूरे मंदिर परिसर में 100 एमबीपीएस के हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल रही है। फ्री वाई-फाई के इस्तेमाल पर समय की बाध्यता भी नहीं है। निजी फर्म ने मेला परिसर में तीनों स्थानों पर 50-50 एक्सेस प्वाइंट लगाए हैं।
विज्ञापन


ऐसे करें लॉगिन
आप अपने मोबाइल फोन का वाई-फाई ऑन करेंगे तो Gorakhpur_Itms_NagarNigam का आईकन दिखेगा। इसे लिंक करेंगे तो आईटीएमएस गोरखपुर नगर निगम वाई-फाई सर्विस का पेज खुल जाएगा। यहां यूजर रजिस्ट्रेशन एंड लागिन का विकल्प आएगा। यहां आपको मोबाइल नंबर और अपना नाम भरना होगा। उसके बाद आपके मोबाइल पर चार अंक का ओटीपी आएगा। इस ओटीपी नंबर को इंटर ओपीटी में डाल कर सबमिट करें। लॉगिन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गोलघर और नौकायन केंद्र पर भी शुरू की गई सुविधा

नगर निगम की ओर से फ्री वाई-फाई की सुविधा गोरखनाथ मंदिर परिसर के साथ ही गोलघर एवं रामगढ़ताल के नौकायन केंद्र पर भी उपलब्ध कराई गई है। गोलघर में इंदिरा बाल बिहार, विजय चौराहा रोड एवं धर्मशाला की ओर जाने वाले मार्ग पर काली मंदिर तक यह सुविधा मिल रही है। रामगढ़ ताल पर नौकायन केंद्र, नया सबेरा, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क तक फ्री वाई-फाई नेटवर्क उपलब्ध है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर, रामगढ़ ताल नौकायान केंद्र और गोलघर में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके जरिए लोग 100 एमबीपीएच स्पीड के इंटरनेट से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed