फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Free medicine for filariasis will be given to 50 lakh people

गोरखपुर: 50 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की निशुल्क दवा, ये है बीमारी का लक्षण

Sat, 12 Feb 2022 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Feb 2022 12:52 PM IST
सार

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि प्री-एमडीए कार्यक्रम के तहत जिले में 4041 लोगों की फाइलेरिया की जांच की गई थी, जिनमें से तीन मरीज मिले थे। एमडीए कार्यक्रम के तहत 1940 फाइलेरिया मरीज मिले थे।

विज्ञापन
Free medicine for filariasis will be given to 50 lakh people
फाइलेरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फाइलेरिया से बचाव के लिए मार्च और अप्रैल माह में सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) के तहत 50 लाख लोगों को निशुल्क दवा खिलाई जाएगी। यह दवा दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर रोगियों को छोड़कर सभी को खानी है। मौजूदा समय में जिले के 2,332 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि प्री-एमडीए कार्यक्रम के तहत जिले में 4041 लोगों की फाइलेरिया की जांच की गई थी, जिनमें से तीन मरीज मिले थे। एमडीए कार्यक्रम के तहत 1940 फाइलेरिया मरीज मिले थे। इनमें से 483 मरीजों को को-मार्बिडिटी मैनेजमेंट किट ( बाल्टी, मग, साबुन, तौलिया और एंटी फंगल क्रीम) दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मार्च और अप्रैल माह में 50 लाख स्वस्थ व्यक्तियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के तहत एल्बेंडाजोल और डीईसी टेबलेट खिलाई जाएगी। पांच साल तक लगातार दवा के सेवन से फाइलेरिया का खतरा न के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइलेरिया के लक्षण

हाथ, पैर में सूजन। पुरुषों में हाइड्रोसील की परेशानी भी होती है।
यह क्यूलेक्स नामक मच्छर के काटने से होता है, जो गंदे पानी में पैदा होते हैं।
फाइलेरिया जैसी बीमारी में सामान्य तौर पर मौत तो नहीं होती, लेकिन होने वाली दिव्यांगता से जिंदगी बदतर हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed