फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   free Ambulance available for patients or dead bodies in Gorakhpur

यूपी: गोरखपुर में मरीज या शवों को ले जाने के लिए निशुल्क मिलेगी एंबुलेंस, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी सेवा

Mon, 24 May 2021 05:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 May 2021 05:48 PM IST
सार

अरोड़ा परिवार एवं अरोड़ा एजेंसीज की ओर से शुरू की गई सुविधा, मरीजों व तीमारदारों को नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
free Ambulance available for patients or dead bodies in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में मरीज या शवों को ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस मिलेगी। अरोड़ा परिवार एवं अरोड़ा एजेंसीज की ओर से इस सुविधा की शुरुआत की गई है। जहां संक्रमित मरीजों को अस्पताल लाने या अस्पताल से ले जाने या फिर संक्रमण से हुई मौत के बाद दाह संस्कार के लिए अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने के लिए परिजनों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, ऐसे में उन्हें इससे थोड़ी सहूलियत होगी।

विज्ञापन

 
गोरखपुर का अरोड़ा परिवार एवं अरोड़ा एजेंसी की ओर से निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। बस एक कॉल करने की जरूरत है और इस सुविधा के अंतर्गत एंबुलेंस गंतव्य तक पहुंच जा रही है। संजीव अरोड़ा ने बताया कि इस महामारी ने कई अपनों को छीन लिया है। लेकिन इसके पहले लोगों को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से मौत होने के बाद तो शव को दाह संस्कार के लिए राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर बनाए गए अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने के लिए 10 -10 हजार रुपये तक लोगों को खर्च करने पड़े। इन सब चीजों को देखने के बाद  निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

24 घंटे उपलब्ध रहेगी सेवा

संजीव अरोड़ा ने बताया कि समाचार पत्रों समेत सोशल मीडिया आदि पर एंबुलेंस से कोरोना संक्रमित मरीजों या फिर कोरोना संक्रमण से हुई मौत के बाद शवों के दाह संस्कार के लिए ले जाने के लिए लोगों को 5000-10000 रुपये  तक खर्च करने पड़े हैं। इसको देखते हुए निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू करने की ठानी और इसकी शुरुआत कर दी गई है। एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करके एंबुलेंस की सेवा ले सकता।

एंबुलेंस के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन
7269070179- मैनेजर, 7266070179- ड्राइवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed