फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudulent miscreants looted jewelery worth two lakh rupees in gorakhpur

गोरखपुर: बेटे का परिचित बनकर टप्पेबाज ने उड़ाए दो लाख रुपये के जेवर, छठ पूजा के लिए खरीदारी करने आई थी महिला

Thu, 11 Nov 2021 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Nov 2021 12:46 PM IST
सार

बड़हलगंज क्षेत्र के तिहामुहम्मदपुर में छठ पूजा पर मायके आई राविंद्री राय फल-फूल खरीद रही थीं। वह अपने साथ सोने की चेन में लॉकेट लगवाने व चूड़ी की मरम्मत कराने के लिए गहने भी साथ लाई थीं।

विज्ञापन
Fraudulent miscreants looted jewelery worth two lakh rupees in gorakhpur
सीसीटीवी में दिखा महिला को बाइक पर बैठाकर ले जाता टप्पेबाज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में छठ पूजा पर मायके आई महिला से उसके बेटे का परिचित बनकर एक टप्पेबाज ने सोने के दो लाख का जेवर हड़प लिया। टप्पेबाज ने महिला को इस कदर अपने झांसे में लिया था कि वह उसकी बाइक पर बैठकर धोखाधड़ी की शिकार हो गई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बड़हलगंज क्षेत्र के तिहामुहम्मदपुर में छठ पूजा पर मायके आई राविंद्री राय मंगलवार को बड़हलगंज में फल-फूल खरीद रही थीं। वह अपने साथ सोने की चेन में लॉकेट लगवाने व चूड़ी की मरम्मत कराने के लिए गहने भी साथ लाई थीं।
विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज रोड पर मिले बाइक सवार टप्पेबाज ने उनसे कहा कि आपके लड़के राहुल ने भेजा है। आपके जेवर की मरम्मत कराना है। टप्पेबाज की बात पर विश्वास कर महिला उसकी बाइक पर बैठ गई। इधर-उधर घुमाने के बाद टप्पेबाज ने भैसवली गेट के सामने उतार दिया और मरम्मत के लिए जेवर मांग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद तक जब युवक नहीं लौटा तो महिला को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। घरवाले आए और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन की तो बाइक सवार टप्पेबाज की फोटो सीसीटीवी में मिल गई। पुलिस फोटो के आधार पर छानबीन में लगी है। एसओ बड़हलगंज उमेश वाजपेयी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed