फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudsters cheating Anganwadi workers in Gorakhpur

गोरखपुर: जालसाज आंगनबाड़ी वर्करों से कर रहे ठगी, पहले देते हैं धमकी, फिर एप डाउन लोड कराकर खाता कर दे रहे खाली

Wed, 09 Nov 2022 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Nov 2022 10:40 AM IST
सार

जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह का कहना है कि आंगनबाड़ी को फोन कर जालसाजी करने वाले कुछ लोग सक्रिय हैं। इस तरह के मामला पहले भी आ चुके हैं। वर्कर किसी के झांसे में न आएं।

विज्ञापन
Fraudsters cheating Anganwadi workers in Gorakhpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 कुछ जालसाजों ने ठगी का नया तरीका ढूंढ निकाला है। वे आंगनबाड़ी वर्करों को फोन कर अपने को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर पहले धमकाते हैं फिर उनका आधार नंबर व पता लेकर उनका अकाउंट खाली कर दे रहे हैं। डीपीओ ने ऐसे जालसाजों से वर्करों को सतर्क रहने और किसी के झांसे में न आने की बात कही है।
विज्ञापन


 बाल विकास परियोजना खोराबार के भरवलिया बुजुर्ग की एक आंगनबाड़ी वर्कर को किसी ने फोन किया। अपना नाम डॉ. अजय बताया। कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग से बोल रहे हैं। उनकी शिकायत सात लोगों ने की है। कहा, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वह पोषाहार का वितरण नहीं करती हैं।
विज्ञापन


इसके बाद उसने एक एप भेजा जिसे डाउन लोड करने को कहा। इसके बाद आंगनबाड़ी वर्कर के खाते से तीन हजार रुपये कट गए। उन्होंने इसकी शिकायत खोराबार के सीडीपीओ से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह का कहना है कि आंगनबाड़ी को फोन कर जालसाजी करने वाले कुछ लोग सक्रिय हैं। इस तरह के मामला पहले भी आ चुके हैं। वर्कर किसी के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed