{"_id":"636b363a1effbc461d026df9","slug":"fraudsters-cheating-anganwadi-workers-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जालसाज आंगनबाड़ी वर्करों से कर रहे ठगी, पहले देते हैं धमकी, फिर एप डाउन लोड कराकर खाता कर दे रहे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जालसाज आंगनबाड़ी वर्करों से कर रहे ठगी, पहले देते हैं धमकी, फिर एप डाउन लोड कराकर खाता कर दे रहे खाली
Wed, 09 Nov 2022 10:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:40 AM IST
सार
जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह का कहना है कि आंगनबाड़ी को फोन कर जालसाजी करने वाले कुछ लोग सक्रिय हैं। इस तरह के मामला पहले भी आ चुके हैं। वर्कर किसी के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ जालसाजों ने ठगी का नया तरीका ढूंढ निकाला है। वे आंगनबाड़ी वर्करों को फोन कर अपने को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर पहले धमकाते हैं फिर उनका आधार नंबर व पता लेकर उनका अकाउंट खाली कर दे रहे हैं। डीपीओ ने ऐसे जालसाजों से वर्करों को सतर्क रहने और किसी के झांसे में न आने की बात कही है।
बाल विकास परियोजना खोराबार के भरवलिया बुजुर्ग की एक आंगनबाड़ी वर्कर को किसी ने फोन किया। अपना नाम डॉ. अजय बताया। कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग से बोल रहे हैं। उनकी शिकायत सात लोगों ने की है। कहा, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वह पोषाहार का वितरण नहीं करती हैं।
इसके बाद उसने एक एप भेजा जिसे डाउन लोड करने को कहा। इसके बाद आंगनबाड़ी वर्कर के खाते से तीन हजार रुपये कट गए। उन्होंने इसकी शिकायत खोराबार के सीडीपीओ से की है।