{"_id":"66c7d6267b9fc6ba7d0747c4","slug":"fraudster-who-cheated-lakhs-by-luring-to-double-the-money-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-661392-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रुपये दोगुना करने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रुपये दोगुना करने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
जमीन व सोने में निवेश करने का देता था लालच, शाहपुर थाना क्षेत्र में खोली थी फर्जी कंपनी
13 जून को मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश कर रही थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार। शाहपुर थाना क्षेत्र में फर्जी कंपनी खोलकर लोगों से लाखों की जालसाजी करने वाले आरोपी नंद प्रसाद गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जंगल मातादीन शिवपुर सहबाजगंज का रहने वाला आरोपी नंद प्रसाद गुप्ता अपने बेटे के साथ लोगों को जमीन और सोने में निवेश करने का लालच देता था। इसके बाद 15 महीने में रुपये दोगुना करने की बात कर फार्म भरवाता था। कुछ दिनों के बाद जब इनके पास अधिक रुपये हो गए तो कंपनी बंद कर फरार हो गए। एसएसपी के निर्देश पर 13 जून को शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
शाहपुर के रामजानकी नगर कालोनी की रहने वाली किरन विश्वकर्मा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह अभिकर्ता ट्रेनर हैं और ट्रेनिंग देने के लिए उन्हें मेडिकल कालेज रोड पर राधिका कांप्लेक्स आना-जाना होता है। वहां केयर इंडिया निधि लिमिटेड के नाम से नंद प्रसाद गुप्ता और उसके बेटे कुंदन गुप्ता ने कार्यालय खोला था। नंद प्रसाद के अभिकर्ता होने के चलते उससे जान पहचान हो गई। उसने किरन को बताया कि उसकी कंपनी लोगों के जमा धन को ट्रेडिंग, जमीन व सोने में निवेश करके 15 महीने में दोगुना करके वापस करती है। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि शाहपुर पुलिस ने नंद प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। उसके बेटे कुंदन गुप्ता व अन्य की तलाश चल रही है।