फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudster posing as a sadhu flees with the ring and cash of the youth who gave him a lift.

Gorakhpur News: साधु के भेष में ठगी, लिफ्ट देने वाले युवक की अंगूठी और नकदी लेकर भागा

Wed, 05 Aug 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fraudster posing as a sadhu flees with the ring and cash of the youth who gave him a lift.
- बेलीपार इलाके में वारदात, शिकायत पर छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन


महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र में साधु के भेष में ठगी का मामला सामने आया है। गोरखपुर से कार से लौट रहे युवक ने रास्ते में साधु के भेष में व्यक्ति को लिफ्ट दिया। आरोप है कि साधु ने प्रसाद और गंगाजल के नाम पर भरोसा जीतने के बाद कथित चमत्कार का झांसा दिया। इसके बाद युवक की सोने की अंगूठी व नकदी लेकर भाग गया।

जानकारी के अनुसार, बेलीपार क्षेत्र के सोनवापार निवासी अभय नंदन पांडेय अपनी कार से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। रास्ते में क्योंहरा के पास सड़क किनारे खड़े साधु के भेष में व्यक्ति ने हाथ देकर वाहन रोकने का इशारा किया। अभय नंदन ने उसे अपनी कार में बैठा लिया। पीड़ित के मुताबिक, करीब डेढ़ किलोमीटर आगे जाने के बाद साधु ने कार रुकवाई। उसने झोले से रुद्राक्ष निकालकर प्रसाद बताया और अभय नंदन को दे दिया। इसके बाद एक शीशी से पानी निकालकर उसे गंगाजल बताते हुए माथे पर लगाने को कहा। कुछ देर बाद साधु ने पांच रुपये मांगे, जिस पर अभय नंदन ने 10 रुपये का सिक्का दे दिया। आरोप है कि साधु ने सिक्के को हथेली पर रगड़कर उसे गेहूं के दाने जैसा दिखाया और इसे चमत्कार बताते हुए भगवान की तस्वीर के पास रखने की बात कही। इसके बाद उसने अभय नंदन से उनकी सोने की अंगूठी और 100 रुपये ले लिए। अंगूठी और नोट को कपड़े में लपेटकर मंत्र पढ़ने का नाटक किया और सड़क किनारे लगे संकेतक के पास जाकर सामान लेने की बात कही। अभय नंदन जब बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां न अंगूठी मिली और न ही रुपये। वापस आने पर पता चला कि साधु कार से उतरने के बाद दूसरी गाड़ी में बैठकर चला गया था। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। संदिग्धों की पहचान, आईडी और वाहनों की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed