{"_id":"63f081e41e0eebcac108b6b3","slug":"fraudster-absconded-with-3-50-lakh-by-dodging-agency-operator-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एजेंसी संचालक को चकमा देकर 3.50 लाख लेकर जालसाज फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एजेंसी संचालक को चकमा देकर 3.50 लाख लेकर जालसाज फरार
Sat, 18 Feb 2023 01:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Feb 2023 01:14 PM IST
सार
मनोज मातेनहेलिया ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि बृहस्पतिवार को वह बेटे सत्यम व चालक के साथ मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एजेंसी से लौट रहे थे। काली मंदिर के पास दो बाइक सवारों ने चालक को बताया कि कार से मोबिल गिर रहा है। इस पर कार रोककर देखने गए तो ऐसा कुछ नहीं था। वापस आने पर देखा तो कार से बैग गायब था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंट इलाके के काली मंदिर के पास बृहस्पतिवार को जालसाज, कार सवार बाइक एजेंसी संचालक को चकमा देकर बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 3.5 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, पर्स व चार्जर थे। जालसाज ने कार से मोबिल गिरने की बात कहते हुए कार रुकवाई और फिर बैग उड़ा दिया। कैंट पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
सिविल लाइंस के गंगोत्री बिहार कॉलोनी निवासी मनोज मातेनहेलिया ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि बृहस्पतिवार को वह बेटे सत्यम व चालक के साथ मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एजेंसी से लौट रहे थे।
काली मंदिर के पास दो बाइक सवारों ने चालक को बताया कि कार से मोबिल गिर रहा है। इस पर कार रोककर देखने गए तो ऐसा कुछ नहीं था। वापस आने पर देखा तो कार से बैग गायब था। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।