{"_id":"6668cf298bf7697b190d9cb4","slug":"fraud-of-rs-80-lakh-in-sbi-case-against-three-including-branch-manager-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-586959-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एसबीआई में 80 लाख की जालसाजी,शाखा प्रबंधक समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एसबीआई में 80 लाख की जालसाजी,शाखा प्रबंधक समेत तीन पर केस
Wed, 12 Jun 2024 12:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:41 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार, जंगल कौड़िया निवासी राजू सिंह ने तारामंडल स्थित एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उनका आरोप है कि जंगल कौड़िया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में उन्होंने तीन लाख रुपये की एफडी कराई थी। एफडी की रकम का बिना उनकी जानकारी के दूसरे खाते में भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में एफडी, पेंशन लोन और केकेसी समेत कई मदों में करीब 80 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक, बैंक अकाउंटेंट और कैंटीन बॉय के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज कर लिया। उधर, बैंक प्रबंधन ने शाखा प्रबंधक और अकाउंटेंट को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जंगल कौड़िया निवासी राजू सिंह ने तारामंडल स्थित एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उनका आरोप है कि जंगल कौड़िया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में उन्होंने तीन लाख रुपये की एफडी कराई थी। एफडी की रकम का बिना उनकी जानकारी के दूसरे खाते में भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
शिकायत के बाद एसबीआई के उच्चाधिकारियों ने जांच का आदेश दिए। अधिकारियों के जांच पड़ताल में सामने आया कि राजू सिंह के अलावा कई और लोगों की एफडी, पेंशन लोन, किसान क्रेडिट कार्ड की रकम के भुगतान में गड़बड़ी की गई है। अब तक की जांच में 80 लाख रुपये की जालसाजी सामने आई है। इसमें शाखा प्रबंधक व एकाउंटेंट की मिलीभगत से सामने आई है। दोनों को निलंबित कर जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन