फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of Rs 1.8 lakh from teacher by changing ATM card

Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदलकर शिक्षिका से 1.8 लाख की जालसाजी

Thu, 08 Feb 2024 03:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.8 lakh from teacher by changing ATM card
पीड़ित की तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज। इलाके के तिहा मुहम्मदपुर निवासी प्रधानाध्यापिका पुष्पा राय का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने दो दिन में आठ बार में एक लाख आठ हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए। जब उन्हें घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुष्पा राय ने बताया कि 03 फरवरी की शाम बड़हलगंज स्टेट बैंक के एटीएम में पैसा निकालने गई थी। एटीएम केबिन में पासवर्ड डालने पर एरर आने पर मेरे पीछे खड़े एक व्यक्ति ने धोखे से मेरा पिन नंबर जानकर मेरा एटीएम कार्ड बदल दिया। उसके साथ एक महिला भी थी। जिसने मेरा एटीएम कार्ड बदलने में उसका सहयोग किया।
विज्ञापन

तीन फरवरी को ही तीन से चार बजे के बीच में चार बार 10-10 हजार व पांचवीं बार में एक साथ 40 हजार एटीएम से ही मेरे खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। पुनः चार फरवरी को सुबह आठ से नौ बजे के बीच दो बार 10-10 हजार व तीसरी बार साढ़े आठ हजार निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed