{"_id":"65c3fe2d32916fd61b0b2284","slug":"fraud-of-rs-1-crore-from-people-in-the-name-of-job-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-459374-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी के नाम पर लोगों से एक करोड़ की जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी के नाम पर लोगों से एक करोड़ की जालसाजी
विज्ञापन
रेलवे और एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर ली गई रकम, चौरीचौरा थाने में केस
अमर उजाला ब्यूरो
सरदारनगर। रेलवे और एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया था। चौरीचौरा पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक भौवापार चौबे टोला निवासी सरिता चौहान पत्नी शिवचंद चौहान ने केस दर्ज कराया है। दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2017 में खजनी निवासी शैलेंद्र कुमार के माध्यम से शाहपुर थानाक्षेत्र के जंगल हकीम नंबर दो टोला मोहनापुर निवासी सरकारी अध्यापक राकेश कुमार पाठक से परिचय हुआ।
राकेश ने एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने बैंक खाता में 25 लाख रुपये व अपनी पत्नी ममता देवी के बैंक खाते में 3.50 लाख ले लिए। आरोप है कि सुधीर निषाद, संजय साहनी, बृजेश कुमार व कई अन्य लोगों से भी नौकरी के नाम पर रुपये लिए हैं। बताया कि उनके पति को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा कई अन्य लोगों से अलग-अलग तिथियों में 27 लाख रुपये लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। राजेन्द्र नगर पश्चिमी निवासी मनोज कुमार सिंह व मिथिलेश कुमार ने एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 41 लाख रुपये बैंक खाते में व नकदी लिए।
इसके अलावा विनोद उर्फ सम्राट ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिया। पुलिस ने राकेश पाठक, ममता देवी, मिथिलेश मनोज सिंह व सम्राट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।