{"_id":"65bdcf54a18c8e7cf208e4c5","slug":"fraud-of-rs-1-50-lakh-in-the-name-of-job-in-gorakhpur-aiims-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स में नौकरी के नाम पर 1.50 लाख रुपये की जालसाजी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स में नौकरी के नाम पर 1.50 लाख रुपये की जालसाजी, केस दर्ज
Sat, 03 Feb 2024 10:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:59 AM IST
सार
गोरखपुर एम्स में नौकरी के नाम पर 1.50 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। आजाद चौक निवासी प्रमोद कुमार ने बस्ती के अनुराग चौरसिया से जालसाजी करने के बाद मोबाइल फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर एम्स में नौकरी के नाम पर 1.50 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। आजाद चौक निवासी प्रमोद कुमार ने बस्ती के अनुराग चौरसिया से जालसाजी करने के बाद मोबाइल फोन बंद कर लिया। रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी अनुराग चौरसिया ने दी तहरीर में लिखा है कि उनकी मुलाकात संतकबीरनगर के बखिरा इलाके के सिहटीकर गांव निवासी प्रमोद कुमार से आजाद चौक पर हुई। वह यहीं पर किराए के पर रहता है। उसने कहा कि डेढ़ लाख रुपये खर्च आएंगे और तुम्हारी नौकरी एम्स में लगवा दूंगा।
उसकी बातें में आकर ऑनलाइन कई बार उसके खाते में रुपये स्थानांतरित कर दिया। अलग-अलग समय पर रुपये भेजे। प्रमोद कुमार -ने रुपये प्राप्त करने के पश्चात जब अनुराग से बातचीत बंद कर दी, तब वह आरोपी के बारे में आसपास के मे लोगों से पता किया तो मालूम हुआ कि वह इसके पहले भी कई लोगों से जालसाजी कर चुका है।
विज्ञापन
इसके पहले भी एम्स में नौकरी के नाम पर जालसाजी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने इस तरह से जालसाजी करने वाले एक गिरोह का भी पर्दाफाश किया था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।