{"_id":"627f500902af59137101d086","slug":"fraud-of-7-60-lakh-from-elderly-doctor-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: बुजुर्ग डॉक्टर से 7.60 लाख की जालसाजी, बिजली कनेक्शन काटने का धौंस दिखाकर ऑनलाइन हड़पे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: बुजुर्ग डॉक्टर से 7.60 लाख की जालसाजी, बिजली कनेक्शन काटने का धौंस दिखाकर ऑनलाइन हड़पे रुपये
Sat, 14 May 2022 12:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 May 2022 12:15 PM IST
सार
बिजली का बिल जमा करने के लिए 10 दिन पूर्व डॉक्टर के पास टोल फ्री नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि जल्दी से ऑनलाइन बिल जमा करिए नहीं तो आपकी बिजली काट दी जाएगी। एक बार उन्होंने बिल जमा किया और फिर जालसाजों ने उनसे 10 बार में अलग-अलग खातों में कुल सात लाख 60 हजार रुपये मंगा लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में बिजली काटने की धौंस देकर बुजुर्ग डॉक्टर से सात लाख 60 हजार रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़ित डॉ. मुखर्जी ने एसएसपी से मुलाकात कर प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर साइबर टीम जांच शुरू कर दी है। इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के असुरन गीता वाटिका के पास के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग डॉ. मुखर्जी शुक्रवार दोपहर एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। बताया कि बिजली का बिल जमा करने के लिए 10 दिन पूर्व उनके पास टोल फ्री नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि जल्दी से ऑनलाइन बिल जमा करिए नहीं तो आपकी बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. मुखर्जी ने बताया कि एक बार उन्होंने बिल जमा किया और फिर जालसाजों ने उनसे 10 बार में अलग-अलग खातों में कुल सात लाख 60 हजार रुपये मंगा लिए। बाद में जब वे बिजली दफ्तर जानकारी करने गए तो पता चला कि बिल जमा ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने उन्हें साइबर सेल भेजा और पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द रुपये वापस कराने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।