फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of 3.70 lakh in name of getting job in AIIMS

Gorakhpur News: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.70 लाख की जालसाजी, केस दर्ज

Wed, 18 Jan 2023 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Jan 2023 12:17 PM IST
सार

जिला अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने राजेश से उनकी जान पहचान कराई थी। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी नौकरी न मिलने पर उसने रुपये वापस मांगा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही।

विज्ञापन
Fraud of 3.70 lakh in name of getting job in AIIMS
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

15 दिन पहले जेल गए जालसाज राजेश शुक्ला पर कोतवाली पुलिस ने एक और केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि राजेश शुक्ला ने एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.70 लाख रुपये की जालसाजी की थी। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस तहरीर के आधार पर जालसाजी कर रुपये हड़पने और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के कनइल गांव निवासी राजेश शुक्ला को रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब उसने डीआईजी दफ्तर का कर्मचारी बनकर लैपटॉप और नकदी एक दुकानदार से ले ली थी। नया मामला कोतवाली में सामने आया है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के हनुमानगंज, छितौनी वार्ड नंबर सात निवासी प्रमोद उपाध्याय ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वर्ष 2019 में बेलीपार के कनइल गांव निवासी राजेश शुक्ल ने एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने खाते में 3.70 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने राजेश से उनकी जान पहचान कराई थी। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी नौकरी न मिलने पर उसने रुपये वापस मांगा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed