फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud in the name of clearing CC loan account

Gorakhpur News: सीसी लोन खाता क्लियर कराने के नाम पर जालसाजी

Sat, 06 Dec 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of clearing CC loan account
गोरखपुर। बैंक ऑफ महाराष्ट्र, गोलघर शाखा में सीसी लोन खाता बंद कराने के नाम पर जालसाजी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक सलीम और एजेंट संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोक नगर बशारतपुर निवासी रघुवीर कुमार ने जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि उन्होंने वर्ष 2013 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से सीसी लोन लिया था। कई वर्षों तक खाते का संचालन नियमित रूप से चलता रहा, लेकिन कोरोना काल में आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर वे किश्तें जमा नहीं कर पाए। इसी दौरान, उनकी मुलाकात तत्कालीन शाखा प्रबंधक सलीम और एजेंट संदीप से हुई, जिन्होंने आश्वासन दिया कि पांच लाख रुपये जमा करने पर लोन खाता पूरी तरह क्लियर हो जाएगा।
विज्ञापन

रघुवीर के अनुसार, इस भरोसे पर उन्होंने 4 नवंबर 2023 को पांच लाख रुपये शाखा प्रबंधक सलीम के खाते में और 76 हजार रुपये एजेंट संदीप के खाते में ट्रांसफर कर दिए। उनका कहना है कि रकम देने के बाद भी न तो उनके खाते का निस्तारण हुआ और न ही बैंक की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई। इसके विपरीत, कुछ माह बाद उन्हें बैंक से नीलामी का नोटिस मिल गया। नोटिस देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई, जिसके बाद जांच में सामने आया कि खाते के निस्तारण के नाम पर ली गई रकम बैंकिंग सिस्टम में जमा ही नहीं की गई। इस पर रघुवीर ने कैंट थाना में तहरीर दी। थानाप्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक सलीम और एजेंट संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। बैंक रिकॉर्ड समेत धन हस्तांतरण के सबूत खंगाले जा रहे हैं। सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed