फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud and molested in name of getting a job at Gorakhpur

Gorakhur News: नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी व दुष्कर्म, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 03:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Nov 2023 03:36 PM IST
सार

महिला के मुताबिक, उसके पति की मौत हो गई है और वह बच्चे के साथ रहती है। गौरव ने महिला को कृषि विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर व उसके बच्चे का इंश्योरेंस और बिजली बिल जीरो कराने का वादा किया। धीरे-धीरे करके पैसा लेता गया। तकरीबन तीन लाख अकाउंट से लिया, लेकिन कोई काम नहीं किया।

विज्ञापन
Fraud and molested in name of getting a job at Gorakhpur
शाहपुर थाने में जालसाजी और दुष्कर्म का आरोपी गौरव पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शाहपुर इलाके में रहने वाली एक महिला को कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की जालसाजी व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी कई महीनों से शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान कृष्णा नगर प्राइवेट कॉलोनी निवासी गौरव पांडेय के रूप में हुई है। महिला के मुताबिक, उसके पति की मौत हो गई है और वह बच्चे के साथ रहती है। गौरव ने महिला को कृषि विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर व उसके बच्चे का इंश्योरेंस और बिजली बिल जीरो कराने का वादा किया। धीरे-धीरे करके पैसा लेता गया। तकरीबन तीन लाख अकाउंट से लिया, लेकिन कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन


महिला को आरोपी ने पैसे देने के बहाने अपने घर पर बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने अपने रुपये की मांग की तो धमकी दी गई। परेशान महिला थाने पहुंची और आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed