{"_id":"66d4ee6d591b3746cf0e4994","slug":"four-youths-from-sant-kabir-nagar-are-being-held-hostage-in-dubai-and-made-to-work-as-labourers-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-671737-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News:टूरिस्ट बीजा पर पहले दुबई भेजा, अब बंधक बना करवा रहे मजदूरी- संतकबीर नगर के हैं 4 युवक-केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News:टूरिस्ट बीजा पर पहले दुबई भेजा, अब बंधक बना करवा रहे मजदूरी- संतकबीर नगर के हैं 4 युवक-केस दर्ज
Mon, 02 Sep 2024 12:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:40 PM IST
सार
संतकबीर नगर के चार युवकों को टूरिस्ट वीजा पर गोरखपुर की एक संस्था ने दुबई भेज दिया और अब वह पिछले छह महीने से एक फैक्ट्री में बंधक बनकर मजदूरी कर रहे हैं। संत कबीर नगर के धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर गोरखपुर कैंट पुलिस ने सिंघड़िया स्थित गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट के संचालक संतोष सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजकर जालसाजी करने का मामला फिर सामने आया है। संतकबीर नगर के चार युवकों को टूरिस्ट वीजा पर एक संस्था ने दुबई भेज दिया और अब वह पिछले छह महीने से एक फैक्ट्री में बंधक बनकर मजदूरी कर रहे हैं। उसी जिले के महुली थाना क्षेत्र के भगता निवासी धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर कैंट पुलिस ने सिंघड़िया स्थित गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट के संचालक संतोष सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। युवकों को धर्मेंद्र ने ही विदेश भेजवाया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि अपने परिचित महुली के रौतापार निवासी नूर मोहम्मद के माध्यम से विदेश भेजने वाली संस्था गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट में गए थे। मालिक संतोष सिंह के द्वारा चार युवकों मोहम्मद कैफ, मोहम्मद नौशाद, निरंजन, डली मोहम्मद को विदेश भेजा गया। सभी से दो-दो लाख रुपये उसे दिए गए थे, जिसमें एडवांस के तौर पर एक लाख रुपये फोन पे के जरिए और एक लाख कैश दिया गया था।
विज्ञापन
चारों युवक 23 फरवरी को दुबई भेजे गए। संस्था ने सभी को टूरिस्ट वीजा पर भेजा था। वहां जाने पर युवकों को नौकरी की जगह बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है। धर्मेंद्र ने बताया कि उन्हें मजदूरी नहीं दी जा रही है और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी तरह से पीड़ितों ने उनसे संपर्क किया, जिसके बाद जानकारी हो सकी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।