{"_id":"607ebc923fc03d27fa52cc77","slug":"four-year-old-boy-dies-due-to-fire-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: आग की चपेट आने से चार वर्षीय बालक की मौत, कई मवेशी भी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: आग की चपेट आने से चार वर्षीय बालक की मौत, कई मवेशी भी झुलसे
Tue, 20 Apr 2021 05:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Apr 2021 05:05 PM IST
सार
पगरा हरिजन टोली में मंगलवार को दोपहर में लगी आग से कई झोपड़ियां जली, आग से 13 लोगों के फूस के घर जले
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पगरा पड़री के हरिजन टोला में मंगलवार की दोपहर में किसी वजह से लगी आग में फूस के कई घर जलकर नष्ट हो गए। इस आग में झुलसने से चार वर्षीय एक बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा कई मवेशियों के झुलसकर मरने की बात कही जा रही है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर में इस टोले की एक झोपड़ी में किसी वजह से आग लग गई। उस समय तेज गति से पछुआ हवा चलने की वजह से आग ने देखते-देखते बिकराल रुप ले लिया। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते उससे पहले ही आग ने गांव के ध्रुप प्रसाद, अविनाश प्रसाद, गांधी प्रसाद, नंदलाल कुमार, विनोद कुमार, रामप्रीत प्रसाद, रूदल प्रसाद, प्रभु प्रसाद, जय प्रकाश, सत्यनारायन प्रसाद, मोतीचंद, रामकांत प्रसाद, अमर प्रसाद आदि के फूस के घरों को जलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
इस आगजनी में गांव के अविनाश प्रसाद के घर में सो रहा चार वर्षीय लड़का बलबीर कुमार फंस गया। जब तक परिवार और गांव के लोग उसकी सहायता के लिए उसके पास पहुंचते, उससे पहले ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए अभी अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा इस आगजनी में रूदल प्रसाद की झोपड़ी में बंधी कई बकरियां और रामप्रीत प्रसाद की पड़िया (भैसा का बच्चा) भी झुलस कर मर गई। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने गांव में आगलगी से हुई क्षति का आंकलन हेतु सहायता के लिए कैंप कर रही है। निवर्तमान प्रधान पप्पू कुशवाहा ने बताया कि मलबा हटाया जा रहा है तथा फायरब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में लगी हुई है।