फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four year course and pre-PhD course work will be approved in DDU

Gorakhpur News: डीडीयू में चार वर्षीय पाठ्यक्रम और प्री-पीएचडी कोर्स वर्क पर लगेगी मुहर

Sun, 19 May 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Four year course and pre-PhD course work will be approved in DDU
24 को होगी विद्या परिषद की बैठक, विभिन्न प्रस्तावों पर होगी चर्चा
विज्ञापन

फार्मेसी और इंजीनियरिंग विभाग के कोर्स को मिल सकती है मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम, प्री-पीएचडी कोर्स वर्क और फार्मेसी शुरू करने पर 24 मई को फैसला हो सकता है। 24 को विश्वविद्यालय में विद्या परिषद की बैठक होनी है। इसमें पाठ्यक्रम से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाएंगे।
विश्वविद्यालय में इस सत्र से 3 प्लस 1 स्नातक पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई होगी। इसको सभी संकायों ने पास कर दिया है। आगामी विद्या परिषद की बैठक में इसको अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। इसी सत्र से इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का संचालन पूर्वांचल विकास बोर्ड वाले भवन में होगा। बैचलर इन फार्मेसी और डिप्लोमा इन फार्मेसी के पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। दोनों पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें होंगी।
विज्ञापन

पहले साल पढ़ाई के लिए छह लैब तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद इसे बढ़ाकर 12 कर दिया जाएगा। पाठ्यक्रम को विद्या परिषद से अनुमोदन मिलने के बाद इसपर आगे की तैयारियां और तेजी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाटा साइंस पर भी होगा पाठ्यक्रम
विश्वविद्यालय अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस पर पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसी सत्र से मास्टर इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और बीसीए डाटा साइंस एवं मशीन लर्निंग शुरू होगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (नाइलेट) के सहयोग से यह पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। तीनों कोर्स इंजीनियरिंग संकाय के अधीन चलाए जाएंगे। इंजीनियरिंग विभाग में चलने वाले इन पाठ्यक्रमों को लेकर सीटों का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसको भी विद्या परिषद में रखा जाएगा। मास्टर ऑफ साइंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 30, बीसीए इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स में 60 और बीसीए इन मशीन लर्निंग एंड डाटा साइंस में भी 60 सीटें होंगी।

वर्जन
विद्या परिषद की बैठक में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम, प्री-पीएचडी कोर्स वर्क और इंजीनियरिंग विभाग के नए पाठ्यक्रमों को रखा जाएगा। इसके साथ ही फार्मेसी पाठ्यक्रम को भी अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed