फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four students of Gorakhpur university got selected in campus drive

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय के चार छात्रों का कैंपस ड्राइव से हुआ प्लेसमेंट, जानिए कितना मिला पैकेज

Wed, 09 Nov 2022 04:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Nov 2022 04:16 PM IST
सार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से पिछले दिनों में आयोजित कैंपस ड्राइव में विवि के चार विद्यार्थियों सोनम पांडेय, कृति कुशवाहा, कुमारी सुरभि और हिमांशु प्रकाश का चयन बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव के पद पर हुआ है।

विज्ञापन
Four students of Gorakhpur university got selected in campus drive
बाएं से कृति कुशवाहा, हिमांशु प्रकाश, सोनम पांडेय और कुमारी सुरभि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से पिछले दिनों में आयोजित कैंपस ड्राइव में विवि के चार विद्यार्थियों सोनम पांडेय, कृति कुशवाहा, कुमारी सुरभि और हिमांशु प्रकाश का चयन बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव के पद पर हुआ है।

विज्ञापन


होमीवाइज प्लान रियलिटी कंसल्टिंग कंपनी की ओर से विद्यार्थियों के चयन के लिए सोमवार को आखिरी चरण के साक्षात्कार का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जहां, एमबीए की अंतिम वर्ष की छात्रा सोनम पांडे व एमएससी अंतिम वर्ष जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग की कृति कुशवाहा, बीबीए अंतिम वर्ष के दो छात्र छात्राओं कुमारी सुरभि और हिमांशु प्रकाश को सात लाख बीस हजार रूपये के पैकेज पर चयन हुआ है।
विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए बीबीए, एमबीए, एमएससी (एग्रीकल्चर) और एमकॉम के तीन दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। होमी वाइज की मानव संसाधन हेड नम्रता ने बताया कि कंपनी की ओर से जोश से भरपूर युवाओं की टीम गुड़गांव और न्यू दिल्ली में तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा दिलाने के साथ साथ नौकरी दिलाने पर फोकस किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि अभी तक 50 से अधिक विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों की ओर से अच्छे पैकेजों पर हुआ है।


बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की कोऑर्डिनेटर डॉक्टर स्वर्णिमा सिंह और विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर राजर्षी कुमार गौर ने चयनित छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed