बीटेक छात्रों ने बनाया मशीन गन: मोबाइल स्क्रीन छूते ही निशाने पर होंगे दुश्मन, चलेंगी गोलियां
छात्रों ने जो मॉडल तैयार किया है, उसमें दो इंच के दो मेटल के बैरल हैं, जिसमें बुलेट एक वायर से कनेक्ट रहेगी। यह वायर फ्लापी डिस्क से जुड़ा रहेगा। मोबाइल फोन से इसे संचालित करने पर मशीनगन में लगाए गए 360 डिग्री के कैमरे लक्ष्य साधेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम), गीडा के बीटेक के चार छात्रों ने एक ऐसे ऑटोमेटिक मशीनगन का मॉडल तैयार किया है, जो मोबाइल से भी चलेगा। मोबाइल फोन की स्क्रीन को छूते ही दुश्मन निशाने पर होंगे और गोलियां चलने लगेंगी।
यह मशीनगन 100 मीटर की दूरी तक लक्ष्य साधने में सक्षम है और 360 डिग्री पर दुश्मन को निशाना बना लेगा। बीटेक, यांत्रिक इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र दिग्विजय यादव, कन्हैया यादव, कृष्णा शाहनी, अनुराग श्रीवास्तव ने इस मशीनगन को तैयार किया है।
छात्रों ने इसे मानव रहित बॉर्डर सिक्योरिटी गन नाम दिया है। 20 दिनों में तैयार इस मशीनगन को बनाने में करीब 18 हजार रुपये लागत आई है। इनोवेशन सेल के प्रभारी विनीत राय के निर्देशन में तैयार यह मशीनगन जवानों के लिए मददगार साबित होगा।
ऐसे चलेगा मशीनगन
ठंड में वे अपने पोस्ट में बैठकर ही सरहद की सुरक्षा कर सकेंगे। कॉलेज के निदेशक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि छात्रों को उचित सहायता व मार्गदर्शन के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा गया है।
छात्रों ने जो मॉडल तैयार किया है, उसमें दो इंच के दो मेटल के बैरल हैं, जिसमें बुलेट एक वायर से कनेक्ट रहेगी। यह वायर फ्लापी डिस्क से जुड़ा रहेगा। मोबाइल फोन से इसे संचालित करने पर मशीनगन में लगाए गए 360 डिग्री के कैमरे लक्ष्य साधेंगे। मोबाइल के स्क्रिन को टच करने के बाद कमांड फ्लापी डिस्क के पास जाएगा। डिस्क, बैटरी के माध्यम से करंट उत्पन्न करेगा। यह करेंट बुलेट के पास लगे फिलामेंट के पास वायर के माध्यम से पहुंच जाएगा। एक से दो सेकेंड में फिलामेंट हीट हो जाएगी और इससे निकली चिंगारी से बुलेट ब्लास्ट हो जाएगा।
निर्माण में लगे सामान
कार का साकार स्प्रिंग, दो इंच की मेटल पाइप, वाईफाई, कैमरा, 9 वोल्ट की बैटरी, स्विच, लोहे के पार्ट्स आदि।