फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four STF police officers received the President's Gallantry Award on Republic Day.

गणतंत्र दिवस:STF के 4 पुलिस अधिकारियों को मिला राष्ट्रपति गैलेंट्री अवार्ड-मुख्तार के शूटर का किया था एनकाउंटर

Mon, 26 Jan 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Jan 2026 01:48 AM IST
सार

पंकज यादव एक दुर्दांत अपराधी था, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह माफिया मुख्तार अंसारी का शूटर था और पूर्वांचल में कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा। सात अगस्त 2024 को जनपद मथुरा में पुलिस के साथ हुई एक साहसिक मुठभेड़ में वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन
Four STF police officers received the President's Gallantry Award on Republic Day.
पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश शाही व निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह - फोटो : स्त्रोत- एसटीएफ

विस्तार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश शाही, निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह और उप निरीक्षक यशवंत सिंह को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कुख्यात अपराधी पंकज यादव के खिलाफ साहसिक और प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रदान किया गया है।

विज्ञापन


पंकज यादव एक दुर्दांत अपराधी था, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह माफिया मुख्तार अंसारी का शूटर था और पूर्वांचल में कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा। सात अगस्त 2024 को जनपद मथुरा में पुलिस के साथ हुई एक साहसिक मुठभेड़ में वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पंकज यादव ने मुन्ना सिंह हत्याकांड में योजना और क्रियान्वयन में भूमिका निभाई थी। इसी मामले में उसने मुख्य गवाह और उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। गोरखपुर जेल में बंद रहने के बावजूद वह अपने शूटरों के जरिये लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोरखपुर के बैंक रोड पर व्यापारी अभिषेक अग्रवाल की हत्या उसने श्याम बाबू पासी के साथ मिलकर अपने शूटरों से कराई थी। इसके अलावा सरायमीर, आजमगढ़ में हत्या की साजिश रचकर उसने शूटर भेजे थे, लेकिन गोरखपुर एसटीएफ टीम ने समय रहते मुठभेड़ के बाद शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था।


यही नहीं, गोरखपुर जेल में रहते हुए पंकज यादव और श्याम बाबू पासी ने मिलकर लालगंज, आजमगढ़ के पास एक व्यापारी की उसके 10 वर्षीय बेटे के सामने हत्या करवाई थी। इसमें भी एसटीएफ की टीम ने शूटरों को गिरफ्तार कर पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed