{"_id":"65cbf5a94179b8d874039814","slug":"four-roads-of-the-city-will-be-illuminated-with-smart-solar-lights-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-465056-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर निगम शहर की चार प्रमुख सड़कों पर लगवाएगा स्मार्ट सोलर लाइट, जगमग होंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर निगम शहर की चार प्रमुख सड़कों पर लगवाएगा स्मार्ट सोलर लाइट, जगमग होंगी सड़कें
Wed, 14 Feb 2024 02:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:04 PM IST
सार
नगर निगम गोरखपुर पहले चरण में शहर के चार प्रमुख चौराहों पर सोलर लाइटें लगाएगा। उपभोक्ता फोरम कार्यालय से स्व. बीर बहादुर सिंह की प्रतिमा तक, डीएम आवास से पुराना आरटीओ होते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय मार्ग तक, महाराणा प्रताप बालिका इंटर कालेज रोड पर और नांगलिया तिराहा से माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय मार्ग तक ये लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन
शहर में लग रहे स्मार्ट सोलर लाइट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाने के मकसद से नगर निगम शहर में 120 स्मार्ट सोलर लाइट लगवा रहा है। इससे सड़कें रोशन तो होंगी ही, साथ ही बिजली के मद में खर्च होने वाली राशि और बिजली की भी बचत होगी। ये 120 स्मार्ट सोलर लाइट चार सड़कों पर लगाए जाने हैं। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना से इस पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
सोलर सिटी के रूप में शहर को विकसित करना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा शहर को सोलर सिटी के रूप में स्थापित करने की है। इस कड़ी में नगर निगम पहले चरण में उपभोक्ता फोरम कार्यालय से स्व. बीर बहादुर सिंह की प्रतिमा तक, डीएम आवास से पुराना आरटीओ होते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय मार्ग तक, महाराणा प्रताप बालिका इंटर कालेज रोड पर और नांगलिया तिराहा से माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय मार्ग तक इन स्मार्ट सोलर लाइट्स को लगाया जा रहा है। मंगलवार को इसकी शुरूआत उपभोक्ता कार्यालय से हो गई। स्मार्ट सोलर लाइट आम सोलर लाइट से थोड़ा अलग है। सजावटी होने के साथ ही इसका पैनल पोल के अंदर ही होता है।
विज्ञापन
10 नए वार्डों में लगीं 500 सोलर लाइट
नगर निगम और नेडा ने मिल कर नगर निगम में शामिल 10 नए वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं। नव गठित वार्ड रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, संझाई, मोहनपुर, गुलरिहा, हरसेवकपुर, भरवलिया, देवी प्रसाद नगर और गायघाट में 50-50 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कार्यदायी संस्था नेडा ने किया। इसमें कुल 500 सोलर लाइट्स लगाई गईं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शहर के 10 नए वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। अब चार मुख्य मार्गों पर स्मार्ट एवं सजावटी सोलर लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। इससे बिजली और बिजली के मद में होने वाला खर्च बचेगा। शहर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कमद है।