फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four people injured in leopard attack at Maharajganj

महराजगंज: तेंदुए के हमले में चार लोग घायल, दहशत में ग्रामीण

Tue, 26 May 2020 02:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 May 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in leopard attack at Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज के उत्तरी बिट से सटे रामचंद्रही गांव में मंगलवार की सुबह करीब ग्यारह बजे केले के खेत में काम कर रहे मजदूरों पर तेदुएं ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन


हमलें में घायल चार लोगों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश करने लगी। लेकिन घंटो समय बाद भी तेंदुआ वन विभाग के हाथ नहीं लगा। तेंदुए के लगातार हमलें से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीण केशव मौर्य, बबलू, दिनेश, राजू सहानी, पिंटू व संतोष ने बताया कि गांव के संदीप (25) अपने छोटे भाई राजन (20) व एक मजदूर सुदर्शन (30) एवं अन्य लोगों के साथ गांव से सटे अपने केले के खेत में रस्सी बांध रहे थे। जहां पर शिकार की तलाश में तेदुआ छिपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चार लोग हुए घायल

इसी बीच तेदुआ मौका पाकर राजन पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में संदीप (25), राजन (20), गजेंद्र (18), गणेश गौड़ (19) घायल हो गए।  हमला करने के बाद तेदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। वही घटना के बाद शोर सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा।

रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि तेंदुए के हमले में चार लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज निचलौल सीएचसी में कराया जा रहा है। वही तेदुएं को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों की मदद ली गई। लेकिन अनुमान है की तेदुआ वापस जंगल की तरफ चला गया होगा।

जंगल से सटे ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा कि वह शाम होते ही अपने अपने घरों पर चले आए। अंधेरे में घर से बाहर न जाए। कृषि कार्य के लिए कई लोगों के साथ खेत की तरफ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed