{"_id":"60a9f3828ebc3e7fcb6729c8","slug":"four-people-from-same-family-died-in-big-road-accident-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप ने खड़े टैंकर में मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप ने खड़े टैंकर में मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Sun, 23 May 2021 02:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 May 2021 02:59 PM IST
सार
चालक घायल हो गया। निजी पिकअप से परिवार के साथ देवरिया जा रहा था चालक।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रविवार की सुबह भीषड़ सड़क हादसा हुआ। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगहिया स्थित मणि पेट्रोल पंप के पास ओवर ब्रिज पर खड़े टैंकर में पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चालक चायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर पूछताछ की और छानबीन में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रीयल चौकी इंचार्ज गयासुद्दीन ने बताया कि देवरिया जिले के रुद्रपुर इलाके के मांगा कोडर निवासी 30 वर्षीय संदीप पुत्र श्रीराम पंजाब में नौकरी करता है। वह अपने निजी पिकअप से अपनी 28 वर्षीय पत्नी गुड़िया बेटा शनि (10), अभिमन्यु (7) और 48 वर्षीय सास तारा देवी के साथ देवरिया जा रहे थे।
रविवार सुबह छह बजे के करीब हाइवे पर मणि पेट्रोल पंप के पास ओवर ब्रिज पर खड़े टैंकर से पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में चालक घायल हो गया। जबकि चालक की पत्नी दोनों बेटे और सास की मौत हो गई। घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिजन और रिश्तेदार सूचना पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में ले लिया गया है।