{"_id":"60c8219b8ebc3e87100c321c","slug":"four-people-died-due-to-lightning-in-sant-kabir-nagar-and-basti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम का कहर: संतकबीरनगर और बस्ती में गिरी आकाशीय बिजली, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का कहर: संतकबीरनगर और बस्ती में गिरी आकाशीय बिजली, चार की मौत
Tue, 15 Jun 2021 09:12 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, संतकबीरनगर/बस्ती।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, संतकबीरनगर/बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:12 AM IST
सार
बिजली गिरने से पांच लोग झुलस गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आकाशीय बिजली गिरने से सोमवार को संतकबीरनगर और बस्ती में दो किशोरियों समेत चार व्यक्तियों की मौत हो गई तथा पांच लोग झुलस गए। गोरखपुर बस्ती मंडल में सोमवार को सुबह से रात तक बारिश होती रही।
बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में 17 वर्षीय चांदनी अपनी हमउम्र सहेली सरिता के साथ गांव के उत्तर खेत में गई थी। करीब चार बजे एकाएक तेज गरज के साथ बिजली गिरी। उसकी चपेट में आई दोनों किशोरियों की मौके पर मौत हो गई। बगल में मौजूद 55 वर्षीय जुगुरा नाम की महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
उधर, संतकबीरनगर के पचपेड़वा गांव के खेत में काम से गई 22 वर्षीय पूजा यादव पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह उमरी कला गांव में बिजली गिरने से घर के बाहर खड़े श्यामजी झुलस गए। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कांटे चौकी प्रभारी बलराम पांडेय ने बताया कि सोमवार की शाम को तेज बारिश के दौरान बिजली गिरी, जिससे पचपेड़वा गांव के खेत में काम से गई पूजा यादव पुत्री लाल जी यादव चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह से उमरी कला गांव में बिजली गिरी। जिससे घर के बाहर खड़े 30 वर्षीय श्यामजी पुत्र मंटू घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में सपा नेता रमेश यादव ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।